फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wagh Bakri Jain identity transformation became Summer Beauty Queen

वाघ बकरी रुपांतरण समर ब्यूटी क्वीन बनीं अस्मिता जैन

Mon, 30 Jun 2014 01:40 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 30 Jun 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
Wagh Bakri Jain identity transformation became Summer Beauty Queen

घर की चारदीवारी से निकल कर अपने हिस्से का आसमान ढूंढ़ने रूपांतरण की सदस्याएं निकली। रविवार को अंबेडकर रोड स्थित रॉयल रिजेंसी होटल में ‘वाघ बकरी रूपांतरण समर क्वीन कॉटेस्ट’ में नई पुरानी सदस्याओं ने अपने-अपने हुनर दिखाए।

विज्ञापन


कैट वाक, डांस, गाने, कविताओं के साथ ही महिलाओं ने विभिन्न गेम्स का आनंद उठाया। इसके साथ ही रुपातंरण क्लब में शामिल हुई नई सदस्याओं का एक दूसरे से परिचय हुआ।
विज्ञापन


इस महीने जिन महिलाओं की एनिवर्सरी और बर्थडे थे सामूहिक रूप से केक काटकर उत्सव मनाया गया। रूपांतरण वाघ बकरी समर क्वीन कॉन्टेस्ट की विजेता मॉडल टाउन की अस्मिता जैन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर पटेल नगर की रहने वाली दीपाली और तीसरे स्थान पर पटेल नगर फर्स्ट निवासी नम्रता रहीं। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मिसेज इंडिया वर्ल्ड उदिता त्यागी ने कैट वॉक करके दिखाया। प्रतियोगिता का पहला राउंड कैटवाक राउंड रखा गया दूसरे राउंड में टैलेंट और इंटेलिजेंस राउंड रखा गया था।

इन तीनों राउंड में विजेताओं ने काफी अच्छा परफार्म किया। कॅान्टेस्ट के बीच में जेडीसी क्रू नामक डांस ट्रूप के नृत्य पर दर्शक जमकर थिरके। गायिका पूनम ने अपने गाने से दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन दामिनी जुयाल ने किया।

इन्होंने बनाया समर ब्यूटी क्वीन
मिसेज इंडिया वर्ल्ड उदिता त्यागी, होटल रायल रिजेंसी के सीईओ विकास शर्मा, अरुणा सिंघल, डा.अमिता सोलंकी, मनशा मार्केटिंग की किरण जैन, डायरेक्टर विजय भारद्वाज


इनका रहा सहयोग
टाइटल स्पान्सर वाघ बकरी चाय, सह प्रायोजक जायडस वेलनेस, वेन्यू पार्टनर होटल रॉयल रिजेंसी, स्नैक्स पार्टनर मारवाड़ी भोज, ग्रूमिंग पार्टनर ट्राइविजन फिल्म प्राइवेट लिमिटेड था।

कायरा नाइट्स एमेच्योर बैंड का प्रमुख सहयोग रहा। उत्कर्ष सिंह की अगुआई में ऋषभ सचदेवा, करण सिंह और कार्तिकेय मंदार ने संगीत दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed