{"_id":"00d484518d908c4bf53b125b0d65d4ab","slug":"voting-stopped-due-to-wrong-sign-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम में गलत निशान आने से एक घंटे रुका मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम में गलत निशान आने से एक घंटे रुका मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 24 Jan 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
खोरीखुर्द पंचायत में ईवीएम में गलत निशान आने से करीब एक घंटे मतदान बंद रहा। इसकी सूचना पीठासीन अधिकारी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दी। एक घंटे बाद दूसरी मशीन मतदान केंद्र पर पहुंची। इसके बाद ही मतदान शुरू हो पाया।
विज्ञापन
खोरी खुर्द पंचायत अनुसूचित महिला सरपंच पद के लिए आरक्षित है। यहां से इस पद के लिए मुकेश व दयावती दो उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर है। मुकेश को गिलास व दयावती को साइकिल का चुनाव चिन्ह जारी किया गया था।
विज्ञापन
ड्यूटी में लगे अधिकारियों की लापरवाही से दोनों उम्मीदवारों के निशान ईवीएम में गलत चस्पा कर दिए गए। इसका खुलासा सुबह 7 बजे हुआ, जब एजेंट व उम्मीदवारों को मतदान शुरू होने से पूर्व ईवीएम मशीन की जांच कराई गई।
विज्ञापन
बदले निशानों को देखकर एजेंट व उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया। मतदाता करने पहुंची महिला वहीदा बानो, नाजमा बननी, रजिया ने बताया की वह ठंड व धुंध में 7:30 बजे सुबह जब मतदान करने के लिए पहुंची, तो मशीन में गलत निशान की वजह से उन्हें करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
अधिवक्ता हसीन ने बताया कि चुनाव आयोग की लापरवाही से मतदाओं को परेशानी हुई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट कुंदन सिंह ने बताया कि गलती से सरपंच उम्मीदवारों के निशान ईवीएम मशीन पर गलता चस्पा हो गए थे। पंचायत निर्वाचन अधिकारी को सूचना देकर शीघ्र सही निशान मशीन उपलब्ध करा दी गई है।