फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   voter started teasing female police by saying inspector chandramukhi chaula

'इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला' कहा तो रो पड़ी पुलिसकर्मी

Fri, 11 Apr 2014 02:01 PM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
voter started teasing female police by saying inspector chandramukhi chaula

मोबाइल फोन की वजह से कई पोलिंग बूथों पर पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को खासी मुसीबत झेलनी पड़ी। लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्र तक नहीं जाना है।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी संसदीय सीट के एक मतदान केंद्र पर अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। एक मतदाता को महिला पुलिस कर्मी ने मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाने से मना किया तो वह उससे उलझ पड़ा।
विज्ञापन


जब मतदाताओं को मोबाइल के साथ भीतर जाने से रोका गया तो कुछ लोग बिना मतदान किए ही लौट गए।

ये शब्द सुनकर रो पड़ी महिला पुलिसकर्मी

voter started teasing female police by saying inspector chandramukhi chaula

उत्तर-पूर्वी संसदीय सीट के एक मतदान केंद्र पर एक शख्स को जब मोबाइल के साथ भीतर जाने से रोका गया तो उसने महिला पुलिसकर्मी से बोला कि मोबाइल नहीं ले जाना है, यह निर्देश कहां लिखा है, इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला!

उस व्यक्ति के ये शब्द सुनते ही महिला पुलिसकर्मी रोने लगी। इससे थोड़ी देर के लिए स्थिति असहज हो गई।

महिला पुलिस कर्मी के रोने की घटना देखकर लोग वहां जमा हो गए और जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर वह क्यों रही है।

मदन ने की मोबाइल सेवा

voter started teasing female police by saying inspector chandramukhi chaula

घटना के थोड़ी देर में ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी ऑट्रम लेन स्थित उस मतदान केंद्र पर पहुंच गए। इसके बाद उस व्यक्ति को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। हालांकि उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई और बाद में उसे छोड़ दिया गया।
 
वोटिंग के समय मोबाइल के लिए रोके जाने का यह इकलौता मामला नही है। ‌दिल्ली के न्यू जाफराबाद, मंडावली और वेस्ट विनोद नगर स्थित मतदान केंद्रों पर लोगों को मोबाइल साथ होने की वजह से बिना मतदान के ही लौटना पड़ा।

वहीं यमुना विहार मतदान केंद्र पर मदन गोपाल शर्मा नामक एक बुजुर्ग ऐसे लोगों की मदद करते दिखे जो मोबाइल के साथ अकेले मतदान करने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed