{"_id":"5e3385bb8ebc3e8d3f520262","slug":"voter-slips-with-qr-code-will-be-given-in-11-assembly-constituencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः 11 विधानसभा क्षेत्र में मिलेगी क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः 11 विधानसभा क्षेत्र में मिलेगी क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची
Fri, 31 Jan 2020 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
QR code
8 फरवरी को होने वाले मतदान में दिल्ली की 11 विधानसभाओं में क्यूआर कोड के आधार पर फोटो वोटर स्लिप जारी की जाएगी। बृहस्पतिवार को प्रेस कान्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर माजरा, सीलमपुर, छत्तरपुर, बल्लीमारान, बिजवासन, त्रिलोकपुरी, राजौरी, शकूरबस्ती, नई दिल्ली, रोहताश नगर, जंगपुरा के अलावा दिल्ली कैंट विधानसभा के कुछ पोलिंग स्टेशन में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत क्यूआर कोड आधारित वोटर स्लिप जारी की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई गलत तरीके से प्रचार करता है तो उस पर कार्रवाई होगी। नेताओं के बयान पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा अब तक पोस्टल बैलेट की सुविधा के लिए तीन हजार से कम लोगों ने आवेदन किया है। इसमें 501 दिव्यांग हैं, जबकि अन्य 80 वर्ष से अधिक हैं। इसके अलावा 19 रेलवे चालक भी हैं।
विज्ञापन
चुनाव में पारदर्शिता के लिए मतदान के दौरान 3809 पोलिंग बूथ पर वेब कास्टिंग की जाएगी। सी विजल एप के जरिए आई शिकायतों में अब तक 90 फीसदी का समाधान हो चुका है।
विज्ञापन
पिक एंड ड्राप के लिए 2 फरवरी तक करें आवेदन
80 या उससे अधिक वर्ष की आयु के मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने ले जाने के लिए ई-रिक्शा की बुकिंग अब 2 फरवरी तक हो सकेगी। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बुकिंग की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाया है। अभी तक 240 मतदाताओं की ओर से आवेदन भी प्राप्त हो चुके हैं।