फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voter awareness program

वोटर जागरूकता अभियानः पॉश इलाकों पर होगी नजर

Sun, 02 Mar 2014 02:30 PM IST
दीपक पांडे/अमर उजाला, फरीदाबाद
दीपक पांडे/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 02 Mar 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
Voter awareness program

पॉश इलाकों में घटती वोटिंग लगातार चिंता का विषय रही है, लेकिन इस बार ये

विज्ञापन
हालात सुधरने की पूरी उम्मीद है। प्रशासन इसके लिए राजनीतिक दलों से सहयोग लेगा।

वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में बनाए गए बूथ पर सिर्फ 4.27 फीसदी वोटिंग हुई थी। पॉश इलाके सेक्टर-29 क्षेत्र के लोगों ने बूथ तक जाने की जहमत नहीं उठाई।

यहां केवल पांच लोग वोट डालने पहुंचे, जिनमें एक महिला थी। इस बार प्रशासन की नजर ऐसे ही बूथों पर रहेगी, जहां पिछले चुनाव में वोटिंग प्रतिशत कम था।

वोटिंग बढ़ाने के लिए दलों से सहयोग मांगेगा प्रशासन

Voter awareness program

ऐसे क्षेत्रों में लोगों को वोट डालने के प्रति जागरूक करने पर विशेष ध्यान रहेगा।

इस संबंध में राजनीतिक दलों के साथ अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। इसमें दलों से अपील की गई है कि वे लोगों को वोट डालने के लिए अपने स्तर पर अभियान चलाकर जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाना होगा पोलिंग बूथ

Voter awareness program

जिला चुनाव तहसीलदार संतलाल का कहना है कि पूरे शहर में वोटर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

वोटिंग प्रतिशत पॉश इलाकों में कम रहता है। ऐसे में उन इलाकों पर प्रशासन का ध्यान अधिक रहेगा।

ताकि लोगों को वहां पर वोट डालने के लिए जागरूक किया जा सके और अधिक से अधिक लोगों को पोलिंग बूथ तक लाया जा सके।

विज्ञापन

2009 में सबसे कम वोटिंग वाले बूथ

Voter awareness program

होली चाइल्ड स्कूल के कमरा नंबर दो में सिर्फ 4.27 फीसदी वोट पड़े। पांच मतदाता आए। जबकि इस बूथ पर कुल 117 वोट थे।

लकड़पुर के पोलिंग स्टेशन नंबर 77ए में 29.40 फीसदी ही वोट डाले गए थे। यहां 857 की जगह 252 वोट पड़े थे।

लकड़पुर के पोलिंग स्टेशन नंबर 78 में 29.73 फीसदी वोट पड़े थे। कुछ 1275 की जगह सिर्फ 379 लोगों ने ही वोट डाले।

जीपीएस सेक्टर-29 में कुल 35.74 फीसदी वोट पड़े थे। जिसमें 761 की जगह सिर्फ 272 वोट पड़े।
 
डीएवी सेक्टर-37 में 37.12 फीसदी वोट पड़े थे। कुल 1091 डाले जाने थे, जबकि 405 लोग ही आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed