वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार की हत्या केस: एक के बाद एक बरसाईं 15 से ज्यादा गोलियां, इसी हत्या से रखा जुर्म की दुनिया में कदम
आरोपी इनामी बदमाश दर्शन डबास ने डीयू के राजधानी कॉलेज से 1998 में ग्रेजुएशन किया हुआ था। इसके बाद इसने प्रॉपर्टी व फाइनेंस का काम करना शुरू किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार की हत्या करने वाले इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी दर्शन डबास ने पैरोल जंप कर दिया था और नजफगढ़ में 15 से ज्यादा गोलियां मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने इस गिरफ्तारी से हत्या व हत्या के प्रयास के एक-एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।
अपराध शाखा डीसीपी राजेश देव के अनुसार स्टार-एक में तैनात इंस्पेक्टर गगन भास्कर की टीम को नजफगढ़ में अमित शौकीन की हत्या करने वाले आरोपी दर्शन डबास के बारे में सूचना मिली थी। ये पता लगा कि आरोपी अपने छिपने की जगह बार-बार बदल रहा है। जांच में ये पता लगा कि आरोपी सेक्टर-सात द्वारका में छिपा हुआ है।
इंस्पेक्टर गगन भास्कर संदीप खरब की टीम ने गोकुल पार्क, सेक्टर-सात द्वारका में घेराबंदी कर सावदा, कंझावला निवासी दर्शन डबास(45) को 13 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए।
बीते साल 15 सितंबर को की थी अमित शौकीन की हत्या
दर्शन डबास ने अपने साथी कृष्ण व उसके भाई राहुल के साथ मिलकर 15 सितंबर, 21 को नजफगढ़ में अमित शौकीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने अमित शौकीन को घेरकर 15 से ज्यादा गोलियां मारीं थीं। इसके बाद पुलिस ने दर्शन डबास की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। दर्शन डबास ने अपने साथी कृष्ण के साथ मिलकर नजफगढ़ निवासी प्रवीण कुमार को आठ मार्च, 2022 को गोली मार दी थी।
डीयू से किया स्नातक, 2008 में रखा था जुर्म की दुनिया में कदम
दर्शन डबास ने डीयू के राजधानी कॉलेज से 1998 में ग्रेजुएशन किया हुआ था। इसके बाद इसने प्रॉपर्टी व फाइनेंस का काम करना शुरू किया। इसने अपराध की दुनिया में वर्ष 2008 में उस समय कदम रखा था जब इसने नजफगढ़ निवासी व पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार सोनू डागर की हत्या कर दी थी। इसके बाद इसने विरोधी गैंगस्टर प्रवीण राठौर उर्फ कालू बंजारा की वर्ष 2018 में हत्या कर दी थी। इस मामले में ये पैरोल पर था। इसके बाद ये पैरोल जंप कर गया था। आरोपी के खिलाफ गंभीर अपराध के आठ से ज्यादा मामले दर्ज हैं।