फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   villages protest against administration for temple

मंदिर के लिए प्रशासन से भिड़े गांववाले

Thu, 31 Jul 2014 09:49 PM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
villages protest against administration for temple

गुड़गांव में सिकंदरपुर पंचायत की जमीन पर बने प्राचीन हनुमान मंदिर को लेकर नगर-निगम प्रशासन व गांव के लोग आमने सामने हैं।

विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर का दौरा कर उसे शीतला माता मंदिर के पुजारी को सौंप दिया है।

इस दौरान एक माली के साथ अभद्र व्यवहार करने पर गांव वालों में रोष है। नगर निगम कमिश्नर डॉक्टर प्रवीण कुमार बृहस्पतिवार को पंचायत की जमीन पर बने मंदिर परिसर पहुंचे। जहां पर उनकी काम कर रहे माली के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप है।

'सरकारी जमीन पर हक जता रहे हैं गांव वाले'

villages protest against administration for temple

इस खबर के बाद गांव के लोग मंदिर परिसर जहां पर निगमायुक्त के व्यवहार को लेकर विरोध दर्ज किया। निगमायुक्त के आदेश पर नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जगह की पैमाइश भी की।

गांव के रहने वाले दीपक का कहना है कि गांव वालों को बिना बताए इस तरह का व्यहार ठीक नहीं है। जबकि नगर निगम कमिश्नर का कहना है कि कुछ लोग पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। मंदिर परिसर पर निगम का अधिकार है। उसकी देखभाल का जिम्मा शीतला माता मंदिर को सौंपा गया है।

इस संदर्भ में उनकी ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उनका कहना है कि गांव वालों को पूजा अर्चना करना है तो करें, उसके लिए कोई रोक नहीं है। निगम की जगह पर मंदिर है। उसकी देखभाल नगर निगम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed