Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villagers of Anju father and relatives gave ultimatum

Anju: अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद पिता और परिवार की बढ़ी मुश्किलें, गांव वालों ने दिया ये अल्टीमेटम

Wed, 02 Aug 2023 04:55 PM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 02 Aug 2023 04:55 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गांव वालों से जब ये पूछा गया कि अगर अंजू पिता से मिलने आती है तो क्या करेंगे? इस पर ग्रामीणों ने कहा कि अगर ऐसी कोई बात आती है तो पिता और परिवार को भी गांव से बाहर निकाल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Villagers of Anju father and relatives gave ultimatum
अंजू और नसरुल्लाह। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भारत से पाकिस्तान गई अंजू यादव की याद पिता को सता रही है। यही वजह है कि उसके पिता ने अपनी बेटी अंजू को व्हाट्सएप पर मैसेज कर कहा कि अंजू मुझे तुमसे बात करनी है। उसके बाद वीडियो कॉल पर अंजू और उसके पिता की 15 मिनिट तक बातचीत हुई। उस बातचीत में पिता गयाप्रसाद थामस ने अंजू से पूछा कि तुम झूठ बोलकर पाकिस्तान क्यों गई हो और वहा जाकर तुमने निकाह कर लिया है, इस दौरान अंजू ने पिता से कहा कि ये सब अफवाह है। उसके बाद पिता ने अंजू से कहा कि तुमने मुझसे झूठ बोला है, तुम हमारे लिए मर चुकी हो। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

इधर अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद पिता और परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अंजू के पिता और परिजनों को अब गांव से बाहर निकालने की योजना बनाई जा रही है। गांव वालों का कहना है कि अंजू की वजह से गांव की बदनामी हो रही है, जिससे वे गया प्रसाद थॉमस को नया ठिकाना ढूंढने के लिए कह रहे हैं। दरअसल भारत में अपने बच्चे और पति को छोड़कर अंजू पाकिस्तान में अपने कथित प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने गई हुई है। अंजू की पाकिस्तान से लगातार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर तो ये भी हैं कि अंजू ने पाकिस्तान में नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गांव वालों से जब ये पूछा गया कि अगर अंजू पिता से मिलने आती है तो क्या करेंगे? इस पर ग्रामीणों ने कहा कि अगर ऐसी कोई बात आती है तो पिता और परिवार को भी गांव से बाहर निकाल दिया जाएगा। गांव वालों ने आगे कहा कि यहां उसको हम घुसने नहीं देंगे। अंजू के पिता गया प्रसाद पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है, जांच वाले बेशक आएं हमारी जांच करें। हमें कोई परेशानी नहीं है। हमारे पास कोई संदिग्ध वस्तुएं नहीं हैं और ना मेरा चाल चलन इस प्रकार का है। साधारण इंसान हूं, मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। गया प्रसाद ने कहा कि अंजू की वजह से मेरा पूरा परिवार परेशानी झेल रहा है। मेरे बेटे की नौकरी चली गई। मेरा परिवार तिनके की तरह बिखर गया। अब तो बस हम भगवान से यही विनती करते हैं कि हमें ही उठा ले। इस तरह घुट-घुट कर हमसे नहीं रहा जा रहा। 

 

 

विज्ञापन

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अंजू ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम फातिमा रख लिया है। दावा किया जा रहा है कि अंजू उर्फ फातिमा ने अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया है। दोनों खैबर पख्तूनख्वा के दीर बाला जिले में साथ रह रहे हैं। दोनों का वीडियो शूट भी सामने आया था, जिसमें नसरुल्लाह के साथ अंजू काफी खुश नजर आ रही है। फेसबुक पर मिले पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्लाह से प्यार, पाकिस्तान जाना और फिर धर्म बदलकर प्रेमी से शादी करने वाली अंजू उर्फ फातिमा की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed