फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vijay Goel will send proposal to change the name of Delhi to aap govt

भाजपा नेता ने उठाई दिल्ली का नाम बदलने की मांग, आप सरकार को भेजा प्रस्ताव

Wed, 24 Jul 2019 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Jul 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Vijay Goel will send proposal to change the name of Delhi to aap govt
विजय गोयल - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा नेता विजय गोयल ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी का नाम दिल्ली से बदलकर हस्तिनापुर या इंद्रप्रस्थ रखे जाने की मांग की। उन्होंने राज्यसभा में भी दिल्ली का नाम बदलने और इसकी स्पेलिंग में बदलाव की मांग की है। विजय गोयल का कहना है कि जल्द ही वे अपनी मांग को लेकर प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भी भेजेंगे।

विज्ञापन


विजय गोयल के अनुसार, स्वतंत्रता मिलने के बाद से लेकर अब तक देश के कई शहरों के नाम में परिवर्तन हुआ है और उनकी स्पेलिंग भी सही की गई है। दिल्ली का इतिहास काफी पुराना है। मौर्यवंश के राजा दिल्लू के नाम पर दिल्ली नाम पड़ा था। इसलिए इंदौर, पुणे, बनारस, मुंबई और कोलकाता की तरह दिल्ली का नाम भी बदलकर हस्तिनापुर या इंद्रप्रस्थ रखना चाहिए। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि अभी दिल्ली को डेल्ही बोला जाता है। इसमें सांस्कृतिक विरासत की झलक नहीं मिलती है। अंग्रेजी की स्पेलिंग में भी दिल्ली ही होना चाहिए। बताया जा रहा है कि विजय गोयल की इस मांग ने एक नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। भाजपा में अंदरखाने भी इसे लेकर चर्चा गरम है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लोगों में काफी बहसबाजी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed