फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vigilance and quick decisions are necessary in a busy board: V Somanna

व्यस्त मंडल में सतर्कता और त्वरित फैसले जरूरी: वी सोमन्ना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने मंगलवार को दिल्ली मंडल के केंद्रीय नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण किया और रेल परिचालन की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मंत्री को कंट्रोल ऑफिस के कामकाज, ट्रेनों की रीयल-टाइम निगरानी, समन्वय और विनियमन के लिए अपनाई जा रही प्रणालियों के बारे में जानकारी दी गई। सोमन्ना ने कहा कि नियंत्रण कार्यालय रेल परिचालन का मुख्य केंद्र है, जो ट्रेनों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करता है। उन्होंने 24 घंटे तैनात रेलकर्मियों की प्रतिबद्धता, सतर्कता और जिम्मेदारी की सराहना की। कहा कि दिल्ली जैसे व्यस्त मंडल में सुचारू संचालन के लिए प्रभावी समन्वय, निरंतर निगरानी और त्वरित निर्णय लेना बेहद जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed