{"_id":"55482fe79d5b699daf44e621bb4dd974","slug":"vighneshwara-developers-did-big-fraud-on-flats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे नहीं लौटाना चाहता विघ्नेश्वरा डेवलपर्स, निवेशक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे नहीं लौटाना चाहता विघ्नेश्वरा डेवलपर्स, निवेशक परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 23 May 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामी रियल एस्टेट कंपनी विघ्नेश्वरा डेवलपर्स के परेशान निवेशकों ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और कंपनी के चेयरमैन व एमडी समेत प्रबंधन के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
निवेशकों ने अपना फंसा पैसा वापस दिलाने की मांग भी की। सीपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि 20 मई को सुशांत लोक थाना पुलिस ने निवेशक की शिकायत पर विघ्नेश्वरा डेवलपर्स के चेयरमैन दरियाव सिंह, एमडी सुनील दहिया और संजय दहिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ से पहले तबीयत बिगड़ने पर चेयरमैन और एमडी सुनील दहिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, धोखाधड़ी की रकम हजारों करोड़ हो सकती है। इसके बाद हर दिन हजारों निवेशक सामने आ रहे है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे निवेशकों में शामिल रमेश बोकन का कहना है कि कंपनी पर विश्वास करके उन्होंने अपनी सारी जमा-पूंजी इसमें निवेश कर दी। कंपनी ने निश्चित रिटर्न देने के नाम पर उन्हें झांसे में ले लिया। निवेशकों ने सीपी से पुलिस कार्रवाई को लेकर भी शंका जाहिर की। उन्होंने कंपनी के एमडी सुनील दहिया की गिरफ्तारी की मांग भी की।