फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   VIDEO: this girl gave tart reply to rapper Honey Singh.

VIDEO: हनी सिंह को इस लड़की ने दिया तीखा जवाब

Thu, 29 Jan 2015 07:51 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: this girl gave tart reply to rapper Honey Singh.

हनी सिंह रैप की दुनिया में खासा नाम कमा चुके हैं और उनकी सफलता के चर्चे हर जगह मशहूर हैं। अब तो फिल्म में म्यूजिक हिट कराने का फंडा बन चुका है कि हनी सिंह का एक गाना फिल्म में ले आओ फिल्म का म्यूजिक हिट।

विज्ञापन


लेकिन दिल्ली की एक लड़की ने उनके ही अंदाज में एक रैप तैयार किया है, ये ऐसा रैप है जिसे सुन हनी सिंह भी हैरान रह जाएंगे। उसकी वजह ये है कि रैप सुनाने वाली ये लड़की हनी सिंह से प्रभावित नहीं है बल्कि उनके गानों में लड़कियों के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्दों से नाराज है।
विज्ञापन


शरन्या वर्मा द्वारा किए गए इस रैप में पूरी तरह से हनी सिंह के गानों को ही मिमिकरी की तरह बनाया गया है। जब शरन्या इस गाने को गाती हैं तो शुरू में तो आपको लगेगा कि वो हनी सिंह की कॉपी कर रही हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है रैप बनाने की वजह

VIDEO: this girl gave tart reply to rapper Honey Singh.

जैसे-जैसे आप इस वीडियो को आगे सुनते जाएंगे तो आपको पता लग जाएगा कि वो उन्हें कॉपी नहीं कर रही बल्कि रैप इंडस्ट्री के सुपर स्टार को उन्हीं के अंदाज में जवाब दे रही हैं।

हमेशा से ही हनी सिंह पर ये आरोप भी लगते रहे हैं कि उनके गानों में लड़कियों के बारे में कमेन्ट्स ज्यादा होते हैं। हनी सिंह मानते हैं कि उनके गाने लड़कियां ज्यादा पसंद करती हैं।

लेकिन क्या सोचती हैं दिल्ली की लड़कियां इस बात का जवाब दिल्ली की शरन्या ने बखूबी दिया है। हनी सिंह के स्टाइल में ही रैप बनाकर शरन्या ने हनी को एक ओपन लेटर दिया है। यू ट्यूब पर ये वीडियो वायरल हो चुका है।

क्या है इस वीडियो में खास

VIDEO: this girl gave tart reply to rapper Honey Singh.

इस वीडियों में ब्लू आइज़ हिप्नोटाइज से लेकर 'कतल करे तेरा बॉम्ब फिगर' तक का जवाब तल्ख लहजे में रैप के अंदाज में ही दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो की खास बात ये है कि इसे हनी सिंह के नाम ओपन लैटर नाम दिया गया है।

वीडियो में रैप कर रही दिल्ली की ये लड़की बार-बार यही बताने की कोशिश कर रही है कि हनी सिंह अपने गानों में जो लिखते हैं दिल्ली की लड़कियां वैसी बिल्कुल नहीं है।

वो जिन शब्दों का इस्तेमाल अपने गानों में कर रहे हैं वो बिल्कुल बेहूदा हैं। और उन्हें इस तरह के गाने बिल्कुल पसंद नहीं है। आपने हनी सिंह का रैप सुना होगा तो जरूर अब आपको उससे ज्यादा इस रैप को भी सुनना चाहिए।

अगली स्लाइड में देखें शरन्या का ये रैप>>>

यहां देखें म्यूजिक वीडियो

VIDEO: this girl gave tart reply to rapper Honey Singh.

दिल्ली पोइट्री स्लैम की तरफ से बनाया गया ये म्यूजिक वीडियो हनी सिंह के गानों पर मजाक बना रहा है। उनके लिरिक्स पर पूरी तरह से बार किया गया है।

हमारा वादा है कि इस वीडियो को सुन आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। इस वीडियो में शरन्या गुस्से में रैप को पेश कर रही हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो इन दिनों चर्चा की वजह बना हुआ है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed