फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vehicles will stop at NH-91 from tomorrow in Bulandshahr

कल से एनएच-91 पर थम जाएंगे वाहनों के पहिये, इस रूट पर जाने से पहले पढ़ लें पूरी खबर

Wed, 28 Nov 2018 07:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Nov 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
vehicles will stop at NH-91 from tomorrow in Bulandshahr
बुलंदशहर में तब्लीगी इज्तिमा के चलते देहात कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे एनएच-91 पर बृहस्पतिवार से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लग जाएगी। तब्लीगी इज्तिमा एक से तीन दिसंबर तक है, लेकिन वाहनों के प्रवेश पर 29 नवंबर से रोक लग जाएगी। 
विज्ञापन


तीन दिसंबर को इज्तिमा समाप्ति के बाद यातायात सुचारु किया जाएगा। वहीं, हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। एक से तीन दिसंबर तक एनएच-91 स्थित गांव दरियापुर में तब्लिगी इज्तिमा का आयोजन होगा। 
विज्ञापन


इज्तिमा में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों लोग पहुंचेंगे। हाइवे पर जाम लगने की आशंका है। इज्तिमा ठीक से संपन्न हो, इसके लिए जिला पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर की ओर से दिल्ली जाने वाले सभी भारी वाहनों को गांव गंगेरूआ से चोला-सिकंदराबाद या फिर चोला से ककोड़ होते हुए निकाला जाएगा। 

दिल्ली-गाजियाबाद-नोएडा से अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर व बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को सिकंदराबाद-गुलावठी रोड होते हुए बुलंदशहर की ओर से निकाला जाएगा।  

ये मार्गों से नहीं जा सकेंगे वाहन: भूड़ चौराहा से अढौली चौराहा बाईपास तक। गंगेरूआ फ्लाईओवर बुलंदशहर से सुखलालपुर तिराहा तक। सिकंदराबाद सुखलालपुर तिराहा से बुलंदशहर की ओर (इज्तिमा  स्थल) गंगेरूआ फ्लाईओवर व भूड़ चौराहे तक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed