{"_id":"24e84777494dad32b5457b303c9a8fa0","slug":"vat-amendment-bill-passed-in-delhi-assembly-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप का वार, दिल्ली में पेट्रोल 5.56 रुपये प्रति लीटर होगा महंगा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का वार, दिल्ली में पेट्रोल 5.56 रुपये प्रति लीटर होगा महंगा!
Updated Tue, 30 Jun 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली विधानसभा में वैट संशोधन विधेयक पास कर दिया। इस बिल से आम जनता की जेब को भारी झटका लगने वाला है।
विज्ञापन
इस विधेयक के लागू होते ही एक जुलाई से दिल्ली में 14 चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। सरकार भले ही यह दावा करे कि इसमें शराब, कोल्ड, ड्रिंक और लॉटरी जैसी चिजें शामिल हैं लेकिन, इसका असली असर तो पेट्रोल और डीजल पर होने वाला है।
विज्ञापन
दिल्ली में अगर पेट्रोल पर वैट की सीमा को 30 प्रतिशत कर दिया जाता है तो इसके दाम में 5.56 पैसे की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 66.93 रुपये है। वैट के 30 प्रतिशत होते ही इसकी कीमत बढ़ कर 72.49 रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने के साथ ही अन्य चीजों के दाम बढ़ना स्वाभाविक है। हालांकि राहत की बात ये है कि वैट की इस बढ़ोत्तरी से सीएनजी, पीएनजी और केरोसिन को बाहर रखा गया है।
क्या है वैट संशोधन विधेयक
असल में दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा में जो वैट संशोधन विधेयक पेश किया है उससे सरकार को दिल्ली में पेट्रोल, डीजल सहित 14 वस्तुओं पर वैट की सीमा को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने की छूट मिल जाएगी।
बता दें कि दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल पर 20 प्रतिशत और डीजल पर 12.5 प्रतिशत वैट लगाया जाता है। बिल के पास होने के बाद सरकार इसे 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।
सरकार के इस बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आप सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने लोगों से वादा किया था कि वैट को कम करेंगे। सरकार के इस कदम से दिल्ली के लोगों में भ्रम पैदा होगा।