फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vaishali Metro station, open parking, January 26 Free.

इस मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग, 26 जनवरी तक फ्री

Mon, 05 Jan 2015 04:42 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Mon, 05 Jan 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
Vaishali Metro station, open parking, January 26 Free.

मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। जीडीए ने मेट्रो स्टेशन के बराबर में ओपन पार्किंग शुरू कर दी है। जीडीए वीसी ने रविवार को उद्घाटन किया। ओपन पार्किंग में करीब 350 वाहन खड़े किए जा सकते हैं। 26 जनवरी तक पार्किंग लोगों के लिए फ्री रहेगी।

विज्ञापन


नए साल पर टीएचए के लोगों को जीडीए की तरफ से नई पार्किंग के रूप में तोहफा मिला है। जीडीए ने वैशाली मेट्रो स्टेशन के बराबर में खाली पड़ी ग्रीन बेल्ट में ओपन पार्किंग की शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन


जीडीए वीसी संतोष यादव ने रविवार दोपहर चार बजे नारियल फोड़कर पार्किंग का उद्घाटन किया है। वीसी ने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही पार्किंग में वाहनों का दबाव भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह कम होने से सड़कों पर गाड़ियां खड़ी होने लगी हैं। इसकी वजह से जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही थी। पार्किंग में करीब 250 गाड़िया और 100 मोटर साइकिल खड़ी करने की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed