{"_id":"5b3a07a84f1c1b315d8b8490","slug":"uttar-pradesh-four-young-man-gangraped-with-girl-in-sikandrabad-of-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रास्ता भटकी युवती के साथ गैंगरेप, दरिंदों ने रुपये लूटे और फिर किया हैरान करने वाला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रास्ता भटकी युवती के साथ गैंगरेप, दरिंदों ने रुपये लूटे और फिर किया हैरान करने वाला काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 02 Jul 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
एक युवती रास्ता भटक गई। उसे फल वाले युवक ने झांसा दिया और कमरे पर ले जाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप किया। दरिंदों ने रुपये लूटकर हैरान करने वाला कांड किया।
घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। रास्ता भटककर सिकंदराबाद पहुंची बागपत की युवती के साथ फल व्रिकेता समेत चार युवकों ने गैंगरेप कर डाला। इसके बाद आरोपियों ने उससे सात सौ रुपये लूट लिए और उसे सड़क पर छोड़ दिया।
पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जनपद बागपत निवासी युवती ने बताया कि रविवार सुबह वह शॉपिंग करने के लिए दिल्ली गई थी। लौटते समय भूलवश वह दिल्ली से खुर्जा अलीगढ़ के लिए जाने वाली बस में सवार हो गई।

सिकंदराबाद पहुंचने पर उसे गलत गाड़ी में सवार होने की जानकारी हुई। परिचालक को बताने पर उसने उसे दनकौर तिराहे पर उतार दिया। बताया कि वह गलत जगह पहुंचने पर डर के मारे काफी घबराई हुई थी।
इसी दौरान एक फल बेचने वाला युवक उसके पास पहुंचा। उसने उसे घर पहुंचाने का भरोसा दिलाया और अपने साथ कमरे पर ले गया। बताया कि जहां युवक ने अपने तीन साथियों के साथ उसके साथ रेप किया।
उक्त युवकों ने उससे सात सौ रूपये लूट लिए और उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए। युवती देखने पर आरोपियों को पहचानने का दावा कर रही है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।