सीएम अखिलेश यादव की जनसभा आज, 350 से अधिक पुलिसकर्मी करेंगे सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनमें तीन एसपी, तीन सीओ, एक एएसपी, पांच एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। डीआईजी केएस इमेनुएल और एसएसपी दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया।
डीआईजी ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सभी एसपी, एएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों समेत 350 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री धौलाना विधानसभा से सपा के प्रत्याशी धर्मेश तोमर के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए मसूरी में आ रहे हैं।
मसूरी क्षेत्र का कुछ हिस्सा धौलाना विधानसभा क्षेत्र में आता है। एसएसपी दीपक कुमार ने सीएम सभा के सुबह करीब 10 बजे लखनऊ से प्राइवेट प्लेन से अलीगढ़ पहुंचेंगे।
जहां से वह हेलीकाप्टर से सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर गाजियाबाद में पुलिस लाइंस पहुंचेंगे, जहां वह सड़क मार्ग से सभा स्थल पर जाएंगे। वह साढ़े 12 बजे तक यहां रहेंगे। इसके बाद लखनऊ रवाना होंगे।
अखिलेश एसएसपी ने बताया कि बतौर सीएम अखिलेश यादव चौथी बार गाजियाबाद आएंगे। इससे पहले वह तीन बार गाजियाबाद आ चुके हैं। एक बार वह साइकिल रैली के दौरान आए थे। इसके बाद वह कमला नेहरू नगर में लैपटॉप बांटने और तीसरी बार हज हाउस के उद्घाटन के लिए आ चुके हैं।