{"_id":"6b0aceefade0670c920c153e","slug":"opportunity-to-purchase-1487-additional-lig-flats-from-dda-bookings-to-begin-on-november-30-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर खरीदने पर 25% की छूट: दिल्ली में डीडीए लाया 1487 नए फ्लैट, 30 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानें डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर खरीदने पर 25% की छूट: दिल्ली में डीडीए लाया 1487 नए फ्लैट, 30 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानें डिटेल
Sat, 28 Nov 2026 06:27 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:27 PM IST
सार
DDA Awaas Nivesh Yojana 2026: दिल्ली विकास प्राधिकरण के 1487 अतिरिक्त एलआईजी फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा। आवास योजना के तहत नरेला में तैयार वन बीएचके फ्लैट दिए जाएंगे। इन डीडीए फ्लैटों की कीमत पर 25 फीसदी छूट मिलेगी।
विज्ञापन
डीडीए एलआईजी फ्लैट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए डीडीए एक और अवसर लेकर आया है। डीडीए ने आवास निवेश योजना-2026 के तहत 1487 अतिरिक्त निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के फ्लैट उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन
30 नवंबर से शुरू होगी फ्लैटों की बुकिंग
इन फ्लैटों की बुकिंग 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। आवेदकों को इन फ्लैटों की कीमत पर 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। सभी फ्लैट वन बीएचके और तैयार स्थिति में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला में घर खरीदने का मौका
डीडीए के अनुसार, ये फ्लैट नरेला के पॉकेट-वी, सेक्टर जी-2 से जी-6 में स्थित हैं। योजना के तहत फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। ऐसे में इच्छुक खरीदारों को बुकिंग शुरू होने के बाद आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
फ्लैटों पर 25 प्रतिशत की छूट
फ्लैटों की संख्या सीमित होने के कारण उपलब्धता के आधार पर ही आवंटन किया जाएगा। एलआईजी श्रेणी के इन फ्लैटों पर 25 प्रतिशत की छूट मिलने से खरीदारों को मकान की कीमत में राहत मिलेगी।
आधिकारिक पोर्टल पर मिलेगी पूरी जानकारी
फ्लैटों की विस्तृत कीमत, बुकिंग राशि और अन्य भुगतान संबंधी शर्तों की जानकारी डीडीए के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक लोग डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट और आवासीय सेवाओं के पोर्टल जाकर योजना से संबंधित जानकारी और बुकिंग प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
