Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roads in Okhla Mandi to be improved

Delhi NCR News: ओखला मंडी में सुधरेंगी सड़कें, काम रोका तो एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
12 महीने तक चलेगा रखरखाव अभियान, मंडी का कामकाज प्रभावित किए बिना होंगे सुधार
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली और अन्य संस्थानों में होगी सामग्री की जांच, रिपोर्ट के बिना भुगतान नहीं

आदित्य पाण्डेय
नई दिल्ली। ओखला फल एवं सब्जी मंडी में अब सड़कों, नालियों और जल निकासी व्यवस्था की मरम्मत का काम बीच में रोकना भारी पड़ सकता है। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) ने 60 लाख रुपये की लागत से मंडी के ढांचे के रखरखाव के लिए 12 महीने की कार्ययोजना बनाई है। मंडी में फल-सब्जियों की आवक और आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए इस काम को अत्यावश्यक सेवा की श्रेणी में रखा गया है। चलते काम में बाधा डालने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ आवश्यक सेवा अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने का प्रावधान किया गया है।

ओखला मंडी में रोजाना बड़ी मात्रा में फल-सब्जियों की आवक होती है। यहां सुबह से शाम तक किसानों, कारोबारियों, मजदूरों और खरीदारों की लगातार आवाजाही रहती है। कालकाजी, नेहरू प्लेस और जामिया नगर जैसे दक्षिण दिल्ली के कई अहम इलाकों में फुटकर विक्रेता और उपभोक्ता इस पर पूरी तरह आश्रित होते हैं। आसपास के स्थानीय दुकानदारों, रेहड़ी वालों और आम खरीदारों के लिए यह एक अहम व्यापारिक केंद्र भी है। लंबे समय से मंडी की सड़कों, नालियों और अन्य नागरिक ढांचों की मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही थी। प्रस्तावित अभियान के तहत परिसर की सड़कों, पक्के ढांचों, नालियों और जल निकासी व्यवस्था का रखरखाव किया जाएगा। इससे टूटी सड़कों, जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। मंडी की व्यस्त व्यवस्था के कारण यहां विकास के काम कराने में बाधा होती है। ऐसे में प्रशासन ने किसी भी सूरत में मंडी के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


24 घंटे चालू रहेंगी नागरिक सुविधाएं
एपीएमसी ने व्यवस्था की है कि मंडी में रखरखाव के दौरान नागरिक सुविधाएं बाधित न हों। फल-सब्जियों की ढुलाई और कारोबार लगातार चलता रहे, इसके लिए काम को अत्यावश्यक सेवा के दायरे में रखा गया है। एजेंसी या किसी अन्य स्तर पर काम में व्यवधान डालने की स्थिति में एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया गया है। यानी मरम्मत के नाम पर मंडी की गतिविधियां रोकने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्ता जांच के बाद ही होगा भुगतान
परियोजना में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सख्ती रखने का नियम तय किया गया है। सीमेंट, स्टील और अन्य सामग्री की जांच आईआईटी दिल्ली, एनटीएच गाजियाबाद और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी जैसी सरकारी संस्थाओं की प्रयोगशालाओं में कराई जाएगी। इसके अलावा थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच एजेंसी मौके पर काम का भौतिक सत्यापन करेगी। उसकी संतोषजनक रिपोर्ट मिलने के बाद ही संबंधित एजेंसी को भुगतान जारी किया जाएगा। इससे काम की गुणवत्ता और खर्च की निगरानी सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed