रेडियो पर अभद्र व अश्लील भाषा का प्रयोग, अब कोर्ट में देना होगा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफएम चैनल 94.3 (रेडियो वन) द्वारा एक शो में अभद्र व अश्लील भाषा का प्रयोग के आरोप संबंधी याचिका पर रेडियो वन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
केंद्र सरकार ने यह जानकारी हाईकोर्ट को दी है। न्यायमूर्ति बीडी अहमद व न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार की खंडपीठ के समक्ष पेश सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिवक्ता ने बताया कि नोटिस पर चैनल का अभी जवाब नहीं आया है।
मंत्रालय के अधिवक्ता ने कहा कि ब्रोडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंटस इंडिया लि. द्वारा शो की रिकार्डिंग भेजने तुरंत बाद उन्होंने नोटिस जारी कर दिया था।
2 नवंबर को होगी मामले की सुनवाई
अदालत ने रेडिया वन को मामले में नया नोटिस जारी करते हुए मामले की सुनवाई के लिए 2 नंवबर की तारीख तय कर दी।
यह याचिका कृष कालरा ने दायर की है। याचिका में बताया गया है कि एफएम पर शाम पांच से रात दस बजे के बीच आने वाले शो ड्राइव दिल्ली में कई बार अभद्र व अश्लील भाषा का प्रयोग किया जाता है।
ये नियमों का उल्लंघन है। ऐसे में अदालत एफएम का लाइसेंस रद करने का निर्देश जारी किया जाए।