फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   use of contraceptive pills increasing rapidly among girls

सावधान: लड़कियों में तेजी बढ़ रहा गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल, बहुत खतरनाक होती हैं ये 72 घंटे वाली पिल

Thu, 08 Jan 2026 08:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 08 Jan 2026 08:21 PM IST
सार

चिकित्सकों के अनुसार आई पिल में हार्मोन की मात्रा अधिक होती है। बार-बार इसका सेवन करने से शरीर का प्राकृतिक हार्मोन संतुलन बिगड़ सकता है। 

विज्ञापन
use of contraceptive pills increasing rapidly among girls
गर्भनिरोधक गोली - फोटो : AI Image

विस्तार

अनचाही गर्भावस्था से बचने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आई पिल का चलन युवतियों में तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, विशेषज्ञ इसे सेहत के लिए चिंताजनक मान रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि आई पिल केवल इमरजेंसी स्थिति में इस्तेमाल की जाने वाली गर्भनिरोधक गोली है, लेकिन जानकारी के अभाव में इसे नियमित विकल्प की तरह लिया जा रहा है, जो शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव डाल सकता है।

विज्ञापन

हार्मोनल असंतुलन का बढ़ता खतरा
चिकित्सकों के अनुसार आई पिल में हार्मोन की मात्रा अधिक होती है। बार-बार इसका सेवन करने से शरीर का प्राकृतिक हार्मोन संतुलन बिगड़ सकता है। इसके कारण पीरियड्स अनियमित होना, अत्यधिक या कम रक्तस्राव, मतली, सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। कई मामलों में मानसिक तनाव और मूड स्विंग्स की शिकायत भी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि आई पिल केवल आपातकालीन स्थिति के लिए होती है, इसे नियमित गर्भनिरोधक के रूप में नहीं लेना चाहिए। बार-बार लेने से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जिससे पीरियड्स की गड़बड़ी, अत्यधिक रक्तस्राव और भविष्य में प्रजनन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। असुरक्षित यौन संबंध के बाद 72 घंटे के भीतर ही इसका सेवन प्रभावी होता है।

विज्ञापन

गलतफहमी बन रही बड़ी वजह
विशेषज्ञ मानते हैं कि युवाओं में यौन स्वास्थ्य को लेकर सही जानकारी की कमी है। कई लोग यह समझ लेते हैं कि आई पिल पूरी तरह सुरक्षित है और इसे कभी भी लिया जा सकता है। यह धारणा गलत है। डॉक्टरों के अनुसार, नियमित गर्भनिरोधक उपाय जैसे कंडोम या अन्य सुरक्षित विकल्पों के लिए चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

डॉक्टरों का कहना है कि यौन स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बातचीत और सही जानकारी बेहद जरूरी है। आई पिल को आखिरी विकल्प के रूप में ही अपनाना चाहिए। बार-बार समस्या होने पर खुद दवा लेने के बजाय विशेषज्ञ से परामर्श लेना बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed