फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPTU: Sam Pitroda and CM distributes degree in convocation

UPTU: सैम पित्रोदा और CM बांटेंगे डिग्री

Thu, 26 Dec 2013 02:11 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 26 Dec 2013 02:11 PM IST
विज्ञापन
UPTU: Sam Pitroda and CM distributes degree in convocation
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) का 11वां दीक्षांत समारोह 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के सलाहकार और नेशनल इनोवेशन काउंसिल के चेयरमैन प्रोफेसर सैम पित्रोदा इस दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को डिग्रियां और मैडल प्रदान किए जाएंगे।

समारोह की अध्यक्षता यूपी के राज्यपाल और यूपीटीयू के चांसलर बीएल जोशी करेंगे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों छात्रों को इस मौके पर डिग्रियां मिलेंगी।

दरअसल, यूपीटीयू ने दीक्षांत समारोह के लिए 4 जनवरी की योजना बनाई थी, लेकिन दोनों अतिथियों की व्यस्तता और आगमन कार्यक्रम को देखते हुए अब 11 जनवरी निर्धारित की गई है।

लंबे अर्से के बाद यह पहला मौका होगा जब प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगा।

यूपीटीयू के कुलपति डॉ. आरके खांडल ने दीक्षांत समारोह की अधिसूचना जारी करते हुए प्रदेश के 700 से ज्यादा कॉलेजों को आमंत्रित किया है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के 400 इंजीनियरिंग, फार्मेसी और आर्किटेक्चर कॉलेजों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के एमबीए-एमसीए कॉलेजों के छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


पूर्ववर्ती महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कॉलेजों में संचालित चार व पांच वर्षीय कोर्सों से इस साल पास होने वाले छात्रों को यूपीटीयू की ही डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमटीयू की ओर से सितंबर में अपना पहला और एकमात्र दीक्षांत समारोह कराया गया था। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कॉलेजों से इस साल 2013 में पास हो चुके एमबीए और एमसीए छात्रों को एमटीयू की डिग्री दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed