फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uproar of the miscreant during the verification the brothers of the accused beat up the policemen at the post

Delhi: सत्यापन के दौरान बदमाश का हंगामा, चौकी पर आरोपी के भाईयों ने पुलिसकर्मियों की मारपीट, फाड़ी वर्दी

Fri, 31 Mar 2023 08:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 31 Mar 2023 08:15 AM IST
सार

बदमाश दीपक पर पहले से दंगे का मामला दर्ज है। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। मुखर्जी नगर थाने की पुलिस बुधवार रात इंदिरा विकास कॉलोनी में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मी संदिग्ध लोगों का सत्यापन कर रहे थे। दीपक की पहचान करने के दौरान वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया और हाथापाई करने लगा।

विज्ञापन
Uproar of the miscreant during the verification the brothers of the accused beat up the policemen at the post
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुखर्जी नगर की इंदिरा विकास कॉलोनी में बुधवार रात सत्यापन के दौरान बदमाश दीपक ने हंगामा किया। पुलिस बदमाश को हिरासत में लेकर चौकी पर आ गई, जहां बदमाश के भाइयों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने बदमाश व भाइयों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी बदमाश के भाईयों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दीपक पर पहले से दंगे का मामला दर्ज है। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। मुखर्जी नगर थाने की पुलिस बुधवार रात इंदिरा विकास कॉलोनी में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मी संदिग्ध लोगों का सत्यापन कर रहे थे। दीपक की पहचान करने के दौरान वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया और हाथापाई करने लगा। दीपक के पकड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद दो भाई अन्य लोगों को लेकर चौकी पर पहुंच गए। सभी दीपक को चौकी से छुड़ाकर ले जाना चाहते थे।
विज्ञापन


इस दाैरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और वर्दी फाड़ दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और सुहेल व बिरजू को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र मीना ने बताया कि दीपक को गिरफ्तार कर भाईयों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed