{"_id":"28e6ed46659736321855388589f5296b","slug":"uppcs-candidates-participated-in-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीसीएस में गाजियाबाद के अभ्यर्थियों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीसीएस में गाजियाबाद के अभ्यर्थियों का जलवा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 2015 की मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस बार भी गाजियाबाद के छात्रों ने परचम लहराया है। प्रताप विहार निवासी सागर सिंह का डिप्टी एसपी के पद पर चयन हुआ है।
नई दिल्ली में बीआईएस के असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत सागर सिंह ने अपने पहले ही प्रयास में पीसीएस की परीक्षा पास कर ली है।
प्रताप विहार निवासी सागर सिंह ने बताया कि आआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग करने के बाद भारतीय मानक ब्यूरो में चयन हुआ। इसके बाद सिविल की तैयारियां शुरू की।
घर और दोस्तों का साथ मिला। पिता पदम सिंह और माता शकुंतला देवी का आशीर्वाद ही था कि मेरा चयन डिप्टी एसपी के पद पर हुआ। वैसे कोई भी परीक्षा कठिन नहीं होती। यदि छात्र एक लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करते हैं तो सफलता कदम चूमती है।
विज्ञापन
यूपी पीसीएस में शास्त्रीनगर निवासी हरित कुमार का चयन पशुपालन विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर (फार्म्स) के पद पर चयन हुआ है। हरित कुमार ने बताया कि बीएचयू से हॉर्टीकल्चर से डॉक्टरेट की डिग्री लेने के बाद सिविल की तैयारी शुरू की।
सब्जेक्ट भी मनमाफिक चयन किया गया। इसका फायदा हुआ कि जो पहले से ही पढ़ा हुआ था वही काम आया। असिस्टेंट डायरेक्टर पद के लिए 837 प्रतिभागियों ने आवेदन किया था। जिसमें से अंतिम रूप से मेरा चयन हुआ है।
आजमगढ़ निवासी मनीष सिंह जो यहां श्रेष्ठ एकेडमी से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं। एकेडमी से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष सिंह का चयन जिला आपूर्ति अधिकारी के पद पर हुआ है।
गौड़ ग्रीन विस्टा सोसायटी में रहने वाले अर्पित कपूर का चयन यूपी पीसीएस में हुआ है। वह मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले है। उन्हें डिप्टी एसपी का पद मिला है। वह अभी नोएडा स्थित एक कंपनी में सीनियर नेटवर्क इंजीनियर के पद पर तैनात हैं।
एसडीएम सदर शैलेंद्र सिंह की पत्नी गुुंजा सिंह भी पीसीएस परीक्षा-2015 को पास करके एसडीएम के लिए चयनित हुई हैं। गुुंजा सिंह को यह सफलता उनके तीसरे प्रयास में मिली हैं।
इससे पूर्व 2012 में वह ऑडिट आफिसर के पद पर चयनित हुई थीं। इसी वर्ष उनके भाई स्वतंत्र सिंह भी डिप्टी एसपी चयनित हुए थे। एसडीएम सदर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीसीएस-2015 के परिणाम घोषित होने के बाद से ही उनके घर में खुशी का माहौल है। उनकी पत्नी गुंजा सिंह की वर्तमान पोस्टिंग लखनऊ में है।