{"_id":"efdda7531a8c80f2f6baf8352f4c8576","slug":"up-roadways-starts-online-ticket-booking-for-general-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी रोडवेज की सामान्य बसों पर होगा ऑनलाइन रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी रोडवेज की सामान्य बसों पर होगा ऑनलाइन रिजर्वेशन
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद से चलने वाली साधारण रोडवेज बसों में भीड़ को देखते हुए आनलाइन रिजर्वेशन शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की इन साधारण बसों में सीट लेने के लिए आपको रेलवे की ही तरह पहले अपनी सीट बुक करानी होगी। यह काम आप इंटरनेट पर यूपी रोडवेज की वेबसाइट से सकते हैं।
यूपी रोडवेज की वोल्वो और गोल्ड लाइन बसों में यह सुविधा पहले से मिल रही है। लेकिन इसे अब साधारण बसों के लिए भी शुरू किया जा रहा है।
हालांकि आगरा रूट पर इसको परीक्षण के रूप में पहले से ही चलाया जा रहा है।
यूपी रोडवेज की आनलाइन वेबसाइट पर टिकट बुकिंग के लिए आपको www.upsrtconline.co.in पर लाग इन करना होगा।