{"_id":"6b01a4a2f26d9aa6bb017ccd","slug":"encroachments-removed-from-roads-and-footpaths-through-a-drive-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164208-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अभियान चलाकर सड़क-फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अभियान चलाकर सड़क-फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
पुल मिठाई-पीली कोठी में एमसीडी ने की कार्रवाई
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के पुल मिठाई-पीली कोठी क्षेत्र में सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शनिवार को अभियान चलाया। वार्ड संख्या 74, 73 और 72 में चलाए गए इस अभियान के दौरान अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। दिल्ली पुलिस के सहयोग से सुबह आठ बजे शुरू हुआ यह अभियान रविवार को भी जारी रहेगा।
एमसीडी के पुरानी दिल्ली जोन की इस कार्रवाई में चार ट्रक, तीन जेसीबी मशीनें, लाइसेंसिंग विभाग और स्वच्छता विभाग की टीमें तैनात रहीं। अभियान में दिल्ली पुलिस का अतिरिक्त बल भी शामिल हुआ।
एमसीडी ने स्पष्ट किया है कि पुल मिठाई रेलवे पुल के आसपास का क्षेत्र अधिसूचित नॉन-स्क्वाटिंग जोन है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की वेंडिंग गतिविधि की अनुमति नहीं है। निगम ने सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग धारकों को भी इस क्षेत्र में कारोबार नहीं करने और निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। निगम के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।