फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   up man self immolated after he was fail to impress his angry wife, died in delhi

यूपीः पत्नी को मनाने की कोशिश में पति ने खुद को लगाई आग, 3 महीने पहले हुई थी शादी

Tue, 27 Nov 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(गढ़मुक्तेश्वर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(गढ़मुक्तेश्वर) Updated Tue, 27 Nov 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
up man self immolated after he was fail to impress his angry wife, died in delhi
सांकेतिक तस्वीर

घरेलू विवाद के चलते युवक ने पेट्रोल उड़ेलकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार युवक की शादी तीन माह पहले ही हुई थी। 

विज्ञापन


हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी युवक की तीन दिन पहले घर में मामूली कहासुनी हो गयी थी जिसके चलते पत्नी ने उससे बोलचाल बंद कर दी थी।

सोमवार को युवक ने पत्नी से बात करनी चाही लेकिन उसने बात नहीं की। इस बात से गुस्सा होकर युवक ने घर में रखी जहरीली दवा पी ली। सिर्फ यही नहीं इसके तुरंत बाद उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर जंगल की ओर गया। उसने जंगल में जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार युवक ने घटना से पहले अपने मौबाइल से कैमरा ऑन कर वीडियो बनाने के लिए भी रखा था। तीन माह पहले ही मृतक की मेरठ में शादी हुई थी। करीब दो माह पहले ही बीमारी के चलते युवक के पिता की मौत हो गयी थी।


युवक परिवार का एक मात्र सहारा था। युवक की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना से गांव में शोक व्याप्त है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed