फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Congress president will not change till loksabha election

राहुल ने UP पर लिया बड़ा फैसला

Tue, 21 Jan 2014 05:33 PM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jan 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
UP Congress president will not change till loksabha election

देशभर में प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव की बह रही बयार और उत्तर प्रदेश कांग्रेस में चल रही अंदरूनी राजनीति के बीच कांग्रेस हाईकमान ने साफ कर दिया है कि प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को फिलहाल बदलने का सवाल नहीं है।

विज्ञापन


2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जिम्मेदारी खत्री के कंधों पर ही होगी। उत्तर प्रदेश के प्रभारी कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने अमर उजाला से कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने का सवाल नहीं है।
विज्ञापन


जो भी कोई ऐसी बात कह रहा है वह दुष्प्रचार कर रहा है। राहुल गांधी ने पिछले दिनों निर्मल खत्री को भरोसा दिया है कि वह 2014 चुनाव तक पार्टी का काम देखें। राहुल ने कहा कि वह किसी की बात पर ध्यान न दें और न ही किसी गुटबाजी में पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने पिछले दिनों ही कहा था कि जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री का बदलना तय है। कांग्रेस हाईकमान ने फैसला ले लिया है। बेनी के बयान से खत्री खफा थे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक वह इस बात को लेकर राहुल से भी मिले थे। राहुल ने इस मुलाकात में खत्री को कहा कि आपको बनाया ही इसलिए था कि आप पार्टी में बिना कोई गुट में शामिल होकर निष्पक्ष होकर काम करें। राहुल ने उन्हें कहा कि आप ऐसा करते रहें।


वह उनका साथ देंगे। राहुल के भरोसे के बाद खत्री ने चुनावी तैयारी की कमान संभाल ली है। अब जल्द ही वह कुछ दिनों में अपनी प्रदेश कार्यकारिणी बनाने जा रहे हैं। वहीं प्रदेश चुनाव समिति का गठन भी हो गया है। खत्री ने बाकायदा चुनाव प्रक्रिया शुरू करवा दी है। सोनिया और राहुल के पास उन्होंने कार्यकारिणी की सूची मंजूरी के लिए भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed