{"_id":"5b7b0bfe42c792466753074d","slug":"unknown-caller-told-father-your-daughter-is-hanging","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...ऊपर जाकर देखो फांसी लगा रही है तुम्हारी बेटी, पिता को आया होश उड़ाने वाला फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...ऊपर जाकर देखो फांसी लगा रही है तुम्हारी बेटी, पिता को आया होश उड़ाने वाला फोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक फोन कॉल आने के बाद एक शख्स के होश उड़ गए। कॉलर ने फोन कर कहा कि ऊपर जाकर देखो तुम्हारी बेटी फांसी लगा रही है। पिता दौड़ता हुआ पहली मंजिल पर पहुंचा, तो देखा कि तब तक बेटी फांसी लगा चुकी थी।
उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतका की शिनाख्त सीएस की छात्रा शिवानी (21) के रूप में हुई है।
पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उधर, परिवार ने पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कोई शख्स शिवानी से वीडियो कॉल कर रहा था।
जिसके बाद उसने उसके पिता को कॉल कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिवानी का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस पिता के पास आए अज्ञात शख्स की कॉल के आधार पर छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शिवानी परिवार के साथ जयप्रकाश नगर, न्यू उस्मानपुर में रहती थी। परिवार में पिता अशोक कुमार व अन्य सदस्य हैं। अशोक घर के भूतल पर परचून की दुकान चलाता है।
वहीं शिवानी सीएस की पढ़ाई कर रही थी। अक्सर शिवानी भी पिता की गैर-मौजूदगी में दुकान पर बैठ जाती थी। शनिवार को वह दुकान पर मौजूद थी। इस बीच उसके पिता दुकान पर पहुंचे।
एक कॉल आने पर शिवानी फोन पर बात करते हुए ऊपर चली गई। इस बीच रात 11 बजे अशोक के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने अशोक से कहा कि जल्दी ऊपर जाओ तुम्हारी बेटी फांसी लगा रही है। सूचना मिलते ही अशोक फौरन ऊपर भागा। वहां शिवानी ने गार्डर के सहारे फंदा बनाकर उसी समय फांसी लगाई थी।