फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uneepol Incident: Authority released a report, the iron was missing pole

यूनीपोल हादसा: प्राधिकरण ने जारी की रिपोर्ट, पोल का लोहा था गायब

Thu, 02 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 02 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Uneepol Incident: Authority released a report, the iron was missing pole
यूनीपोल हादसा - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-18 डीएलएफ मॉल के सामने 23 मई को यूनीपोल (दिशा सूचक) गिरने के मामले में प्राधिकरण ने बुधवार को रिपोर्ट जारी कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक यूनीपोल का कुछ हिस्सा (लोहा) गायब था, साथ ही आंधी में हवा के कम दबाव होने के कारण वह गिर गया।

विज्ञापन


हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी जबकि दो लोग घायल हो गए थे। प्राधिकरण के मुख्य परियोजना अभियंता एके गोयल ने जांच रिपोर्ट डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव को सौंप दी। डीसीईओ ने बताया कि यूनीपोल आंधी में हवा के कम दबाव के कारण गिरा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि यूनीपोल का कुछ हिस्सा (लोहा) भी गायब था लेकिन पोल गिरने का मुख्य कारण आंधी में हवा का कम दबाव है। बताया कि अब हर माह शहर के सभी यूपीपोल की प्राधिकरण के उस क्षेत्र के परियोजना अभियंता को जांच करेंगे और कमी पाई जाने पर ठेकेदार से दुरुस्त कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि यूनीपोल के कुछ पेंच गायब मिले थे। संभावना जताई जा रही है कि पेंच चोरी हो गए थे। ऐसे में आंधी से वह गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed