फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Under the guise of marriage fraud

शादी की आड़ में ठगी

Sun, 01 Jun 2014 01:49 PM IST
सनी चौधरी/अमर उजाला, गाजियाबाद
सनी चौधरी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 01 Jun 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
Under the guise of marriage fraud

शादी की आड़ में ठगी करने का एक नया तरीका सामने

विज्ञापन
आया है। पति बहन बताकर पत्नी की शादी किसी अधेड़ या जिसकी बीवी मर चुकी है, ऐसे व्यक्ति से कराता है। शादी पूरी तरह रीति रिवाज के अनुसार कराई जाती है। ठग महिला कई महीनों तक ससुराल में भी रहती है।

बाद में दहेज या जानलेवा हमले का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर फैसले और तलाक का दबाव बनाते हैं और लाखों रुपये वसूल कर रफूचक्कर हो जाते हैं।

इस गिरोह का शिकार यूपी पुलिस का एक सिपाही भी हुआ। सिपाही ने आरोपी दंपति पर घर से करीब तीन लाख की ज्वैलरी चोरी करने और दहेज का झूठा मुकदमा दर्ज होने की शिकायत एसएसपी से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिपाही ने बताया कि वर्ष 2008 में डिलीवरी के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। गाजियाबाद के ही एक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से बहन बताकर वर्ष 2012 में अपनी पत्नी की शादी उससे करा दी।

कुछ माह तक दोनों साथ रहे बाद में अलग हो गए। इस दौरान वह घर से करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर लेकर चली गई और उस पर दहेेज का झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया।

अब महिला का तथाकथित भाई और असल में पति फैसले के नाम पर उससे मोटी रकम की मांग कर रहा है। सिपाही का आरोप है कि आरोपी महिला पहले भी कई लोगों से शादी कर चुकी है। ये एक गिरोह है, जिसमें कई लोग सक्रिय हैं।

गिरोह के सदस्य उन लोगों को निशाना बनाते हैं, जिनकी पत्नी की मौत हो चुकी हो या शादी नहीं हो रही हो। उन्होंने बताया कि महिला ने रक्षा मंत्रालय में तैनात कर्मचारी से भी शादी की थी। बाद में समझौता किया था। एसपी क्राइम राम अभिलाष त्रिपाठी का कहना है कि सिपाही ने शिकायत की है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed