फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uncontrollable traffic in greater noida, Traffic police warned the district administration

नोएडा: अब ये हालात तो आगे क्या होगा, ट्रैफिक पुलिस ने जिला प्रशासन को चेताया, दिए ये सुझाव

Tue, 28 Aug 2018 09:26 AM IST
योगेश शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
योगेश शर्मा, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 28 Aug 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
uncontrollable traffic in greater noida, Traffic police warned the district administration
जाम ने बिगाड़ी ग्रेनो की सूरत - फोटो : अमर उजाला

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच नया शहर ग्रेनो वेस्ट बसने से पहले ही जाम ने इसकी सूरत बिगाड़कर रख दी है। इस शहर की पहचान के लिए बनाए गए चार मूर्ति चौक (गौड़ सिटी चौराहा) पर दो साल बाद वाहनों की बेकाबू भीड़ की वजह से पैदल चलना भी दुश्वार होगा। भविष्य के लिए खतरे की घंटी बजा रहे मौजूदा हालात से सबक लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर चेताया है। साथ ही जाम से निपटने के सुझाव भी दिए हैं।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी, बिसरख, गौड़ सिटी आदि में बिल्डरों की तमाम परियोजनाओं में अगले एक से दो साल में दो लाख से ज्यादा फ्लैटों की पजेशन दे दी जाएगी। रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा किया गया है। मसलन, इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों के अनुसार दो लेन की सड़क पर प्रतिघंटे करीब 1500 वाहन ही सुगमता से निकल सकते हैं, लेकिन मौजूदा समय में चार मूर्ति चौराहे पर पीक टाइम में 12 से 15 हजार वाहनों का बोझ है। अगले दो साल में यह आंकड़ा 1.80 लाख से 2.16 लाख तक पहुंच जाएगा, जिससे जाम की भयावह स्थिति बन जाएगी।
विज्ञापन


जाम से निपटने का प्लान
- एनएच-24 से तिगरी के बिसरख की ओर चार मूर्ति चौराहे पर अंडरपास का निर्माण कराया जाना अतिआवश्यक।
- पर्थला से गौड़ सिटी तक अधूरी सर्विस रोड का काम पूरा कराकर इस पर वाहनों का संचालन शुरू किया जाए।
- एनएच-24 से छिजारसी के रास्ते सेक्टर-67 के पास अधूरी एफएनजी परियोजना को जल्द पूरा किए जाने की जरूरत।
- एफएनजी और बिसरख मार्ग को आपस में जोड़ने के लिए हिंडन नदी पर पुल का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए।
- गौड़ सिटी, क्रॉसिंग रिपब्लिक व ग्रेनो वेस्ट से नोएडा के मेट्रो स्टेशनों के बीच सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध हो।

महत्वपूर्ण है तीन मूर्ति चौराहा

uncontrollable traffic in greater noida, Traffic police warned the district administration

ग्रेनो वेस्ट में पड़ने वाला तीन मूर्ति चौराहा सूरजपुर, बिसरख के अलावा दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा जाने का महत्वपूर्ण जंक्शन प्वाइंट है। यह चौराहा तिलपता होते हुए दादरी, कासना, सूरजपुर, एनएच-24 के रास्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश, परी चौक के रास्ते बुलंदशहर, यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते अलीगढ़, मथुरा, आगरा व यूपी के मध्य-पूर्वी भाग को जोड़ता है।

आधी रात तक जाम में फंसे रहे थे एसपी ट्रैफिक
पर्थला से तीन मूर्ति चौक तक जाम की समस्या लगातार विकराल हो रही है। अक्सर लोग यहां घंटों जाम में फंसे रहते हैं लेकिन अब इसकी याद ट्रैफिक पुलिस को आई है। दरअसल, जिले के एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा रोजाना इसी राह से होकर गुजरते हैं। हाल ही में आधी रात तक एसपी ट्रैफिक जाम में फंसे रहे और उन्हें यू-टर्न लेकर वापस लौटना पड़ा। जब खुद जाम में फंसे तो इसके बाद जनता के दर्द का अहसास हुआ। इसके बाद जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।

नंबर गेम
- 18 हजार वाहन फिलहाल पीक टाइम में तीन मूर्ति चौराहे से गुजरते हैं
- 2.16 लाख होगी अगले दो वर्षों में चौराहे से गुजरने वाले वाहनों की संख्या।
- 04 घंटे सुबह-शाम इस चौराहे पर झेलना पड़ता लोगों को लंबा जाम

अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक-गौतमबुद्घ नगर का कहना है कि, एनएच-24 चौड़ीकरण के कारण गाजियाबाद से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन हो रहा है। तीन मूर्ति चौक पर पीक टाइम में ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। यदि समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया तो अगले दो वर्ष में समस्या गंभीर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed