फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uncle raped minor, allegation on Aunty for help, New Delhi

दिल्ली: मौसा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, मौसी पर सहयोग का आरोप

Fri, 09 Aug 2019 05:32 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 09 Aug 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
Uncle raped minor, allegation on Aunty for help, New Delhi
किशोरी के साथ दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

खजूरी खास इलाके में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। 17 वर्षीय किशोरी ने अपने मौसा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी मौसी ने भी इस कुकृत्य में मदद की। बाद में दोनों ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर जुबान बंद रखने के लिए कहा। यही नहीें आरोपी मौसा ने पीड़िता को कॉल व मैसेज करने के लिए भी कहा।

विज्ञापन


डर की वजह से पीड़िता ने न तो किसी को कुछ बताया। करीब डेढ़ माह बाद पीड़िता के चाचा को जब पता चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को मामला दर्ज कर 35 वर्षीय मौसा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मौसी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ सोनिया विहार इलाके में रहती है। आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व आरोपी मौसी ने पीड़िता की मां को कॉल कर उसे खजूरी स्थित घर भेजने के लिए कहा था। पीड़िता की मां ने उसे मौसी के घर भेज दिया। आरोप है कि किसी काम से मौसी ने अपनी लड़की को बाहर भेज दिया। इस बीच मौसा ने कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वारदात के समय मौसी ने ही बाहर से कुंडी लगाई। घटना के समय पीड़िता बेहोश हो गई। होश में आने पर मौसी और मौसा ने पूरे परिवार और उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा।


इस बीच एक दिन वह चाचा के घर पहुंची तो उसने चाची के मोबाइल से मौसा को कॉल की। इससे चाचा को कुछ शक हुआ। पूछताछ करने पर सारी बात का पता चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed