फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unclaimed bag at vaishali metro station creates problem

मेट्रो स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप

Sat, 02 Aug 2014 05:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वैशाली
ब्यूरो/अमर उजाला, वैशाली Updated Sat, 02 Aug 2014 05:03 AM IST
विज्ञापन
unclaimed bag at vaishali metro station creates problem

वैशाली मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के सामने शुक्रवार शाम करीब सात बजे लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में सीआईएसएफ ने मुख्य रास्ता बंद कर दिया।

विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन पर मौजूद मेटल डिटेक्टर और अन्य उपकरणों से बैग की जांच की गई। इसके बाद आनंद विहार से बम निरोधक दस्ता की यूनिट मौके पर पहुंची। स्कैन करने पर बैग में कपड़े और अन्य समान निकाला। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के खोया पाया विभाग में जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि गेट नंबर एक के सामने एक लावारिस बैग रखा हुआ है। सूचना मिलते ही मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मुख्य गेट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर फुटओवरब्रिज के पिलर के बराबर में हरे रंग का बैग रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएसएफ ने तुरंत बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। इस दौरान सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस भी पहुंच गई। सीआईएसएफ ने बम निरोधक दस्ते को सूचना दी और लोकल टीम और डॉग स्कवॉयड ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी। करीब साढे़ आठ बजे आनंद विहार से बम निरोधक दस्ता मेट्रो स्टेशन पहुंचा।

दस्ते ने लगभग एक घंटा आधुनिक उपकरणों से बैग की जांच की। बैग के दोनों ओर स्कैनर लगाकर उसे स्कैन किया गया। करीब 15 मिनट तक स्कैन करने के बाद कुछ नहीं मिलने पर बैग को उठाकर मेट्रो स्टेशन के अंदर बने मुख्य स्कैनर से गुजारा गया। इसके बाद बैग खोला गया तो बैग में कपड़े, पर्स और बैंक की कुछ पर्चियां निकलीं।

पर्चियों में चन्नर देवी नाम लिखा था। बैग में से कोई संदिग्ध सामान नहीं मिलने पर उससे खोया पाया विभाग में जमा कर दिया गया। सीआईएसएफ इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि आनंद विहार से आई टीम ने बैग की पूरी जांच की है। बैग में से कुछ कपड़े बरामद हुए हैं।

बैग मिलने से यात्री हुए परेशान
स्टेशन के बाहर बैग मिलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को मुख्य रास्ते के बराबर में बनी ग्रीन बेल्ट से आना जाना पड़ा। मुख्य रास्ता ग्रीन बेल्ट से ऊंचा होने के चलते महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हुई। लगभग दो घंटे तक मुख्य रास्त बंद रहा और यात्री परेशान रहे।


पुलिस ने बढ़ाई स्टेशन की सुरक्षा
लावारिस बैग मिलने के बाद इंदिरापुरम पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। इंदिरापुरम के एसओ ने बताया कि स्टेशन के बाहर पीकेड लगा दी गई है। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों की गश्त भी स्टेशन पर बढ़ा दी गई। बैग में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है संभवत: किसी यात्री का छूट गया होगा। मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जाएगी, जिससे बैग छूटने वाले के बारे में पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed