फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unbalanced car Crushed 12 people, one died, 11 injured in ghaziabad

नशे में कार सवार मैनेजर ने 12 लोगों को रौंदा, नाबालिग की मौत

Sun, 01 Oct 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Unbalanced car Crushed 12 people, one died, 11 injured in ghaziabad
अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक बेकाबू कार ने 12 लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि 11 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना दिल्ली से सटे गाजियाबाद की है। पॉश इलाके इंदिरापुरम के मंगल बाजार चौक के पास शनिवार रात नशे में धुत कार सवार कंपनी मैनेजर ने दशहरा मेला घूमने जा रहे तीन बच्चों समेत 12 लोगों को रौंद दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई जबकि आरोपी मैनेजर भी घायल हो गया।  एक बच्चे समेत छह लोगों की हालत गंभीर है। गनीमत रही कि टेंपो में टकराकर कार रुक गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शनिवार रात करीब नौ बजे काला पत्थर की ओर से आ रही एक वैगनार कार अचानक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


पढ़े:- फिरोजपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार-वैन की टक्कर में 5 लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


कार ने पैदल मेला देखने जा रहे न्यायखंड निवासी मयंक उपाध्याय, उनकी पत्नी नीलम, बेटा नमन (6) और ज्ञानखंड निवासी मयंक मोहन पांडेय को रौंद दिया। इसके बाद एक बाइक में टक्कर मारते हुए चालक ने सवारी टेंपों में कार ठोक दी। 

Unbalanced car Crushed 12 people, one died, 11 injured in ghaziabad
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार अभय खंड निवासी दिनेश, पत्नी अंजू, बेटा अक्षित (12) और अक्ष (10) घायल हो गए। टेंपो चालक राकेश निवासी कनावनी और टेंपो में सवार तीन महिलाएं भी चोटिल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने बेहोशी की हालत में सभी घायलों को अवंतिका व शांति गोपाल अस्पताल में भर्ती कराया। 

पढ़े:- बर्थडे मनाकर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, तीन गंभीर

इलाज के दौरान अक्षित की मौत हो गई। वहीं नमन की हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। टेंपों में कार टकराने से कार चालक कंपनी में मैनेजर दिलीप भी घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले ली। सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि  चालक दिलीप का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed