फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uma bharti takes new step for ganga clean up.

नदियों के किनारे नहीं बनेंगे विद्युत शवदाह गृह

Wed, 08 Oct 2014 08:43 AM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
uma bharti takes new step for ganga clean up.

केंद्र सरकार नदी के किनारों से विद्युत शवदाह गृह खत्म करने जा रही है। इसकी जगह ऐसे शवदाह गृह बनेंगे, जिसमें लकड़ी का इस्तेमाल कम होगा। सरकार इसका मॉडल तैयार करवा रही है।

विज्ञापन


इसकी जानकारी केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने दी। भारती मंगलवार को इंडिया हैबीटेट सेंटर में एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि गंगा और यमुना की अविरलता और निर्मलता तीन साल के भीतर दिखने लगेगी।
विज्ञापन


उमा भारती ने बताया कि आम लोग बड़ी श्रद्धा के साथ अपनों का अंतिम संस्कार करने नदियों के किनारे जाते हैं। इसके पीछे गहरी धार्मिक मान्यता काम करती है। लोगों की कोशिश पारंपरिक तरीके से अंतिम संस्कार करने की होती है। लेकिन विद्युत शवदाह गृहों से यह संभव नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा सामग्री को नदियों में फेंकना बड़ी समस्या नहीं

uma bharti takes new step for ganga clean up.

ऐसे में लोगों को शांति नहीं मिल पाती। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसके मद्देनजर विद्युत शवदाह गृहों को खत्म करने का फैसला लिया गया है। वहीं, लकड़ी से चलने वाले शवदाह गृहों का एक मॉडल तैयार हो रहा है। इससे अंतिम संस्कार में लकड़ी का न्यूनतम इस्तेमाल होगा।

उमा भारती का मानना है कि पूजा सामग्री को नदियों में फेंकना बड़ी समस्या नहीं है। नदियों की सेहत के लिए बड़ी समस्या फैक्ट्रियों के प्रदूषक और सीवेज हैं। सरकार इस दिशा में काम कर रही है। कोशिश यही है कि नदी में शोधित/अशोधित पानी को गिरने से रोका जाए।

केंद्रीय मंत्री का दावा है कि गंगा-यमुना की सफाई के लिए हो रही कोशिशें तीन साल में दिखने लगेंगी। जबकि अगले सात साल इस काम में लगेंगे कि नदियां दोबारा प्रदूषित न होने पाएं। नदियों की अविरलता व निर्मलता का काम दस साल में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed