{"_id":"1b66c04832f243705fdfc8c370bc9100","slug":"u-turn-builds-on-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर बनेगा यू-टर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर बनेगा यू-टर्न
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 15 Jan 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यू-टर्न बनाने की तैयारी प्राधिकरण की तरफ से की जा रही है। प्रस्तावित यू-टर्न के जरिए सेक्टर-148 और सेक्टर-150 को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे का दौरा कर यू-टर्न बनाने की संभावनाएं तलाशी।
23 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे पर कहीं यू-टर्न की सुविधा नहीं है। हालांकि, कुछ स्थानों पर छोटे अंडरपास जरूर बने हुए हैं, लेकिन जानकारी न होने के कारण अधिकांश वाहन चालक इनका प्रयोग नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले लोगों की सहूलियत के लिए गांव सफीपुर के पास सेक्टर-148 व 150 को यू-टर्न के जरिए आपस में जोड़ा जाएगा।
एक्सप्रेस-वे का यह पहला यू-टर्न होगा। प्राधिकरण के मुख्य परियोजना अभियंता एके गोयल ने बताया कि इस यू-टर्न के निर्माण की योजना को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। बहुत जल्द इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। यू-टर्न बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बॉर्डर पर होगा यू-टर्न
प्रस्तावित यू-टर्न नोएडा व ग्रेटर नोएडा के बॉर्डर पर बनेगा। इस बॉर्डर पर यू-टर्न की सुविधा न होने के कारण बेवजह परीचौक का लंबा चक्कर काटना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखकर यू-टर्न बनाया जाएगा।