{"_id":"cdc1bd5abd29de11d8c28fa6d1ec830a","slug":"u-16-tests-tournament-will-be-held-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद के U-16 खिलाड़ियों का होगा ‘टेस्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद के U-16 खिलाड़ियों का होगा ‘टेस्ट’
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहली बार अंडर-16 यों के लिए टेस्ट मैच प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता छह जनवरी से विद्या संस्कार स्कूल में शुरू होगी।
विज्ञापन
इसका आयोजन होडल का आईएस पब्लिक स्कूल कर रहा है। टूर्नामेंट में पांच टीमें शामिल होंगी।
टेस्ट मैच आयोजित कराने का मकसद खिलाड़ियों को लंबी अवधि के क्रिकेट में दक्ष बनाना है। ताकि छोटे बच्चों में अभी से क्रीज पर समय बिताने का संयम पैदा हो सके।
विज्ञापन
ताकि आगे जाकर वह अच्छे क्रिकेटर बन सके। प्रतियोगिता में डीसी मॉडल स्कूल, होडल का आईएस पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु सदन, रावल इंटरनेशनल स्कूल व नहर पार का एक सरकारी स्कूल शामिल है।
विज्ञापन
इसमें अंडर-14 के पांच और 16 के छह खिलाड़ी खिलवाना अनिवार्य है। टूर्नामेंट के आयोजक एएस सौरोत ने बताया कि प्रतियोगिता में एक टीम को दो दिन में 90 ओवर खेलने होंगे।