फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths were fired on, one killed, the other injured in delhi

दिल्लीः दो युवकों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 29 May 2020 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 May 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
Two youths were fired on, one killed, the other injured in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उतर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में सिर में गोलियां लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे के कंधे पर गोली लगी। 

विज्ञापन


हमले के बाद भाग रहे एक बदमाश को वहां पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मी ने पिस्टल समेत दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हमला गैंगवार में हुआ या आपसी रंजिश में। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त राशिद रजा के रूप में हुई है। राशिद हत्या के एक मामले में ईद से पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

 पुलिस के मुताबिक राशिद परिवार के साथ गली नंबर-17, ब्रह्मपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता हसन रजा, दो भाई व अन्य सदस्य हैं।  हसन रजा का इलाके में एलपीजी सिलेंडर सप्लाई करने का काम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को राशिद अपने दोस्त निरकार हैदर के साथ बतख वाली गली, चौहान बांगर में किसी काम से आया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने घेरकर राशिद व निरकार पर गोलियां चला दीं।  

राशिद की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई, जबकि निरकार वहां से जान बचाकर भागा, उसके कंधे में गोली लगी। उधार फरार हो रहे एक बदमाश को सिपाही ने बहादुरी दिखाकर पिस्टल समेत दबोच लिया। 

लॉकडाउन में टहलने का विरोध करने पर की थी युवक की हत्या
दक्षिणी-पश्चिमी जिला के सागरपुर इलाके में बुधवार देर रात एक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बालिग आरोपी की पहचान करण के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे लॉकडाउन के दौरान गली में टहल रहे थे। 

कृष्णा यादव ने लॉकडाउन की बात कहकर उनके साथ रोक-टोक की और घर जाने के लिए कहा। यह बात आरोपियों को बुरी लग गई। इस बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने बुधवार देर रात ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर कृष्णा यादव की हत्या कर दी थी। सागरपुर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी करण और नाबालिग को दबोच लिया। 


दोनों वारदात के बाद अपने दोस्त के घर जाकर छिपे थे। करण को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के दोस्त की भी संलिप्त की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed