{"_id":"58bc61a14f1c1be25ee7ea4c","slug":"two-video-viral-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम भई कोतवाल तो डर काहे का... व्हाट्स एप पर वायरल हुए दो वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम भई कोतवाल तो डर काहे का... व्हाट्स एप पर वायरल हुए दो वीडियो
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp
पुलिस महकमे में नित नए मामले प्रकाश में आते रहते हैं। ताजा मामला व्हाट्स पर दो वीडियो वायरल होने का है, जिससे महिला थाने में हड़कंप मचा है। एक वीडियो में महिला थाना एसएचओ सिपाही से बाल बनवाती नजर आ रही हैं तो दूसरे वीडियो में एक सिपाही कार साफ कर रहा है, यह कार एसएचओ की बताई जा रही है।
दोनों वीडियो रविवार को वायरल हुए। जिस वीडियो में एक सिपाही महिला एसएचओ केबाल बना रही है, वह 49 सेकेंड का है, जबकि जिस में सिपाही कार साफ कर रहा है, वह 2.22 मिनट का है। दोनों ही वीडियो पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बने हुए हैं। चर्चा यह भी है कि वीडियो जनवरी माह में महिला थाने में ही तैनात एक पुलिसकर्मी ने बनाए थे।
हालांकि इस संबंध में महिला थाना एसएचओ आरती सोनी का कहना है कि यह उनके खिलाफ साजिश है। वह पीड़ितों की फरियाद सुन रही थीं, तभी उनके सिर में एक आकर एक गेंद लगी थी, जिससे उन्हें चोट लग गई थी। महिला सिपाही उनकी चोट देख रही थी, वह उससे बाल नहीं बनवा रही थीं। उनकी कार किसने और कब साफ की, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ, इस संबंध में एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, उन्होंने वीडियो नहीं देखे हैं। अगर ऐसा कोई मामला है तो इसकी जांच कराई जाएगी।