{"_id":"f833a03e4d4f07963abf36c434fd7683","slug":"two-unknown-dead-bodies-found-in-faridabad-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसकी है ये नीले बनियान वाली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसकी है ये नीले बनियान वाली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 21 Aug 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद थाना भूपानी के खेड़ी पुल और सेक्टर-17 चौकी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दो लोगों के शव बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पहला शव थाना सेंट्रल की सेक्टर-17 चौकी क्षेत्र में बुधवार शाम को बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि बाईपास रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, शुरूआती जांच में उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी जान मौहम्मद ने बताया कि मृतक के बाएं पैर में घुटने पर चोट के निशान मिले हैं, लेकिन मृतक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक ने सफेद रंग की बनियान व नीले रंग का नेकर पहन रखा था।
विज्ञापन
दूसरा शव बृहस्पतिवार दोपहर को थाना भूपानी के खेड़ी पुल क्षेत्र में गांव मवई के पास आगरा नहर में मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है।
आशंका जताई जा रही है कि शव करीब दो-तीन दिन पुराना होगा। पुलिस ने आसपास के थानों व दिल्ली के कुछ थानों में भी शव की पहचान के लिए संपर्क किया है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।