फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two teenagers gang-raped a six-year-old girl in delhi

दो किशोरों ने छह वर्षीय बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त में

Thu, 26 Sep 2019 02:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers gang-raped a six-year-old girl in delhi
demo pic - फोटो : Social media

आरके पुरम थाना इलाके में दो किशोरों ने छह वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को छत पर ले गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपी किशोरों को मंगलवार को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


दोनों को मंगलवार को ही जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने छह वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की पुष्टि की है। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये घटना आरके पुरम में 23 सितंबर को रात करीब दस बजे हुई। 11 व 12 वर्षीय के किशोर बच्ची को पहले से जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बच्ची को सेक्टर-12 में स्थित एक मकान की छत पर ले गए और वहां दुष्कर्म किया। परिजनों ने जब बच्ची को ढूंढना शुरू किया, तो बच्ची की छोटी बहन ने बताया कि उसकी बहन को दो लड़के छत पर ले गए हैं। 

बच्ची की मां छत की तरफ भागी, तो बच्ची रोते हुए सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी। बच्ची ने पूरी बात अपनी मां को बताई। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 


घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर पर दबिश दी तो वे घर से भी फरार थे। आखिरकार पुलिस ने दोनों को मंगलवार दोपहर को इलाके से पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed