फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two teenage girls kidnapped from Delhi than gang raped in Punjab

दिल्ली: अगवा दो किशोरियों से पंजाब में दरिंदगी मामले में नया खुलासा... इस वजह से नाराज होकर घर से गई थीं बहनें

Fri, 26 Jul 2024 08:30 AM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Jul 2024 08:30 AM IST
सार

दिल्ली से अगवा दो किशोरियों से पंजाब में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माता-पिता की डांट से नाराज होकर 15 वर्षीय चचेरी बहनें घर से निकली थीं। दोनों को जानकार युवक ने बिहार बुलाया और पंजाब में दोस्त के घर ले गया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, अगवा व मानव तस्करी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Two teenage girls kidnapped from Delhi than gang raped in Punjab
दिल्ली से छोड़कर निकलीं दो किशोरियों का अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार से अगवा दो किशोरियों से पंजाब के आनंदपुर साहिब में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं दोनों किशोरियों को जानकार सन्नी (22) ने बिहार बुलाया और आनंदपुर साहिब ले गया।
विज्ञापन


सन्नी ने आनंदपुर साहिब में दोस्त सोनू उर्फ सरून (27) के घर पर दोनों को बंधक बना लिया। यहां सोनू ने पत्नी कुलदीप कौर (25) की मदद से दोनों से कई बार दुष्कर्म किया। करीब चार माह चले सर्च ऑपरेशन के बाद आखिर पुलिस आरोपियों की लोकेशन पर पहुंच गई। पुलिस ने आनंदपुर साहिब से दोनों को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


बाद में सन्नी, सोनू और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, अगवा करने और मानव तस्करी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों चचेरी बहनें सरकारी स्कूल में 8वीं की छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता अक्सर फोन चलाने पर दोनों को डांटते थे। 15 मार्च को दोनों घर से पेपर देने जाने की बात कहकर निकलीं और नहीं लौटीं। पुलिस ने जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। लोकल पुलिस दोनों की तलाश में जुटी रही।

इस बीच दोनों ने कॉल कर परिजनों को बताया कि वह ठीक हैं और घूमकर वापस आ जाएंगी। दोनों खाटूश्याम, हरिद्वार, जयपुर और दिल्ली में होने की बात कहती रहीं। इस बीच पुलिस दिल्ली, राजस्थान, यूपी और हरियाणा में तलाश करती रही।
 

एक किशोरी से सोनू ने शादी का नाटक किया
इधर-उधर घूमने के बाद किशोरियों ने सन्नी को कॉल किया तो उसने बताया कि वह दोस्त सोनू के साथ बिहार आया हुआ है। सोनू का हलवाई का काम है। दोनों को बिहार बुलाने के बाद चारों आनंदपुर साहिब आ गए। एक लड़की का विश्वास जीतने के लिए सोनू ने पंडित बुलाकर शादी का नाटक भी किया।

 

जी-सॉफ्ट सर्वर से की जा रही थी कॉल
पुलिस ने किशोरियों के नंबर की जांच की तो उनकी लोकेशन त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल मिली। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच हुई तो पता चला कि कॉल करने के लिए जी-सॉफ्ट सर्वर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी मदद से कॉलर की लोकेशन बदल जाती है। 

पुलिस ने जी-सॉफ्ट को लिखकर कॉलर की लोकेशन मांगी। काफी प्रयास के बाद टीम को कॉलर की लोकेशन आनंदपुर साहिब की मिली। बिना देर किए टीम पंजाब पहुंची। यहां एक-एक घर की तलाशी लेने के बाद दोनों को सोनू के घर से बरामद कर लिया गया। 

 

पुलिस कहना है कि दोनों किशोरियों को आरोपी बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने दिल्ली लाकर लड़कियों को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed