फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two students died in Delhi both fell from the fourth floor of PG

खेल-खेल में खत्म हुई जिंदगी: दिल्ली में दो छात्रों की मौत, PG की चौथी मंजिल पर रहते थे; एक ही खिड़की से गिरे

Mon, 09 Dec 2024 08:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Dec 2024 08:56 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों छात्र चौथी मंजिल पर एक ही कमरे में रहते थे। रात में इनके अलावा पीजी में रहने वाले दो छात्र भी इनके कमरे में मौजूद थे। 

विज्ञापन
Two students died in Delhi both fell from the fourth floor of PG
पीजी की चौथी मंजिल से गिरे दो छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के केएन काटजू मार्ग थाना इलाके में रविवार देर रात दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) और भगवान परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालोजी (बीपीआईटी) कॉलेज के दो छात्रों की संदिग्ध हालात में पीजी की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस को देर रात छात्रों के गिरने की जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने दोनों छात्रों को पास के अंबेडकर अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। दोनों छात्रों की पहचान भरतपुर राजस्थान निवासी ईशान और पालम कॉलोनी निवासी हर्ष निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

ईशान भगवान परशुराम इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नालोजी (बीपीआईटी) कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था और पहले वर्ष का छात्र था। वहीं हर्ष दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) से बीटेक के प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात 1.10 बजे पुलिस को सेक्टर-17 रोहिणी के एक पीजी की चौथी मंजिल से दो छात्रों के गिरने की जानकारी मिली। सूचना पर केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गली में अचेत पड़े दोनों छात्रों को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि दुर्घटनावश यह हादसा हुआ है और चौथी मंजिल से गिरने से दोनों छात्रों की मौत हुई है। पुलिस वहां रहने वाले छात्रों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

एक ही कमरे में रहते थे दोनों मृतक
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों छात्र चौथी मंजिल पर एक ही कमरे में रहते थे। रात में इनके अलावा पीजी में रहने वाले दो छात्र भी इनके कमरे में मौजूद थे। कमरे में सभी एक दूसरे के साथ खेल खेल में धक्का मुक्की कर रहे थे। छात्र के बिस्तर के पास ही खिड़की थी। धक्का मुक्की करते हुए दोनों बिस्तर पर आ गए और इसी दौरान दोनों खिड़की से टकरा गए। टक्कर लगने से खिड़की खुल गई। खिड़की में ग्रिल नहीं होने की वजह से दोनों चौथी मंजिल से नीचे आ गिरे। पुलिस ने छात्रों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed