{"_id":"829de733814463dfa360d1c5b3a1eeda","slug":"two-special-trains-had-to-lucknow-route-extension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ रूट की दो स्पेशल ट्रेनों को मिला एक्सटेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ रूट की दो स्पेशल ट्रेनों को मिला एक्सटेंशन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-लखनऊ रूट की दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन 30 जनवरी को नहीं रुकेगा। रेलवे ने विंटर वेकेशन में भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन को एक्सटेंशन दे दिया है।
नई दिल्ली और आनंद विहार से अलग-अलग दिन लखनऊ तक चलने वाली ये दो ट्रेनें 28 फरवरी तक दौड़ेंगी। इससे दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, बरेली से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
आनंद विहार-लखनऊ (04404/03) हर सप्ताह शुक्रवार को लखनऊ के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन हर रविवार लखनऊ से आनंद विहार के बीच चलेगी। इसी तरह नई दिल्ली-लखनऊ (04406/05) स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से हर शनिवार रवाना होगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आनंद विहार-लखनऊ स्पेशल आनंद विहार से 26 फरवरी को और लखनऊ से 28 फरवरी को अंतिम फेरा लगाएगी। नई दिल्ली-लखनऊ स्पेशल 27 फरवरी को अंतिम चक्कर लगाएगी।
इन दोनों ट्रेनों को गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली में स्टॉपेज दिए गए हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल इन ट्रेनों का संचालन जनवरी अंत तक किया जाना था।
कोहरे से बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल, डबल डेकर भी हुई लेट
कोहरे से शुक्रवार को ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया। कोहरे के चलते रविवार को उधमपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 1:50 घंटे, लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस 6:25 घंटे, कैफियत एक्सप्रेस 2:45 घंटे, आनंद विहार-हावड़ा युवा एक्सप्रेस 1:10 घंटे, हावड़ा-दिल्ली कालका मेल 1:25 घंटे लेट रही। इन ट्रेनों को री-शेड्यूल कर चलाया गया।