फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two sisters sexual harassment by young man in Noida

नोएडा में दो सगी बहनों को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म

Tue, 30 Jul 2019 11:37 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Jul 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two sisters sexual harassment by young man in Noida
सांकेतिक तस्वीर
नोएडा के फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों के साथ एक युवक ने प्रेम का खेल खेलकर दोनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। जब बड़ी बहन ने आरोपी को तलाश किया और कोई पता नहीं चला तो उसने अपनी छोटी बहन से अपनी बात बताई। 
विज्ञापन


इसके बाद छोटी बहन ने भी अपने साथ हुई प्रेम कहानी और दुष्कर्म की बात कबूली। पीड़िताओं ने फेज-थ्री कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो बहनें अपने परिवार के साथ किराए पर रहती हैं और सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करती हैं। उसी कंपनी में ही मैनुपरी निवासी आरोपी हरीश बिश्नोई भी नौकरी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भी उसी गांव में किराए के मकान में रहता था। एक बहन का आरोप है कि युवक उसके साथ 6 माह से प्रेम करने का नाटक रच रहा था और दूसरी के साथ 4 माह हो गए हैं। 

दोनों बहनों से आरोपी ने दुष्कर्म से पूर्व शादी करने का भी वादा किया था। कई दिन से जब आरोपी का फोन नहीं मिला और कंपनी भी नहीं आया तो उसे बड़ी बहन ने तलाश करना शुरू किया और वह युवक के कमरे पर पहुंची। 

मगर आरोपी तो 25 जुलाई को अपना कमरा खाली कर भाग चुका था। इस पूरी घटना से पीड़िता जब परेशान हो गई तो उसने आपबीती अपनी बहन को बताई। 
छोटी ने जब पूरी कहानी सुनी तो उसने कहा कि आरोपी हरीश ने उसके साथ 4 माह से प्रेम करने और शादी करने का झांसा दिया था। इसी के बहाने आरोपी ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया था। 

पीड़िता दोनों बहनें फेज-थ्री कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत दी। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed