फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two shooters arrested for shooting property dealer

Delhi: प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने वाले दो शूटर गिरफ्तार, 50 लाख की रंगदारी नहीं देने पर किया था हमला

Fri, 05 May 2023 07:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 05 May 2023 07:17 PM IST
सार

दोनों बदमाश नरेश सेठी गिरोह के शूटर हैं। बदमाशों की गोली से बाल-बाल बचे इंस्पेक्टर रामपाल की टीम ने बदमाश समीर व उसके नाबालिग साथी के कब्जे से एक स्वचालित पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन
Two shooters arrested for shooting property dealer
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 50 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथी को गोली मारने वाले एक नाबालिग समेत दो शार्प शूटर को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। प्रॉपर्टी डीलर विकास दहिया व उसके दोस्त देवी वीर सिंह को एक-एक गोली लगी थी। दोनों बदमाश नरेश सेठी गिरोह के शूटर हैं। बदमाशों की गोली से बाल-बाल बचे इंस्पेक्टर रामपाल की टीम ने बदमाश समीर व उसके नाबालिग साथी के कब्जे से एक स्वचालित पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव नाहरी, सोनीपत हरियाणा निवासी प्रॉपर्टी डीलर को 17 अप्रैल, 2023 को धमकी भरी कॉल मिली। फोन करने वाले ने उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद विकास दहिया को 24 अप्रैल को फिर विदेश में बैठे गैंगस्टर अक्षय की ओर से धमकी भरी कॉल मिली। पीडि़त ने रंगदारी नहीं दी तो 27 अप्रैल को तीन युवक मोटरसाइकिल पर लामपुर, दिल्ली स्थित उसके कार्यालय में आए। बदमाशों ने आते ही प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में गोली चला दी। एक गोली विकास दहिया व दूसरी उसके दोस्त देवी वीर सिंह को लगी। इस बाबत नरेला थाने में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर रामपाल, एसआई हेमंत, एसआई मुकेश व एसआई देवी दयाल की टीम आरोपी बदमाशों की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। मिली एक गुप्त सूचना के बाद इंस्पेक्टर रामपाल व एसआई हेमंत आदि की टीम ने दिचाऊ-हिरन कुंडा रोड पर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों को रूकने का इशारा किया। पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। गोली से इंस्पेक्टर रामपाल बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी एक राउंड फायरिंग की। आखिरकार पुलिस टीम ने सांपला, हरियाणा निवासी समीर(18) और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश में बैठे अक्षय के कहने पर रंगदारी मांगी थी-
शूटर समीर ने खुलासा किया है कि वह नरेश सेठी गिरोह के गैंगस्टर अक्षय के संपर्क में थे। अक्षय इस समय विदेश में है। अक्षय ने बंटी के जरिए समीर से संपर्क किया और रंगदारी नहीं देने पर विकास दहिया के कार्यालय में फायरिंग करने को कहा था। समीर, बंटी व नाबालिग ने प्रॉपर्टी के कार्यालय में जाकर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद ये तीनों हरिद्वार में जाकर छिप गए। जब ये हरियाणा जा रहे थे तभी दिल्ली पुलिस ने इनको पकड़ लिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed