{"_id":"5e91ee018ebc3e76d4528032","slug":"two-sho-line-hazir-as-not-able-to-comply-with-social-distancing-strict-instructions-to-the-station-in-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करा पाने पर दो एसएचओ हुए लाइन हाजिर, थाना प्रभारियों को सख्ती के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करा पाने पर दो एसएचओ हुए लाइन हाजिर, थाना प्रभारियों को सख्ती के निर्देश
Sat, 11 Apr 2020 09:49 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का लगातार उल्लंघन की शिकायत मिलने पर पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने दो दो थाने के एसएचओ पर गाज गिराई है। अमर कॉलोनी और बाड़ा हिन्दू राव थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दूसरे थाना प्रभारियों को सख्ती करने का संदेश दिया है। उनके इलाकों में मंडी में हर दिन खरीदारी के लोगों का जमवाड़ा एकत्र हो रहा था।
विज्ञापन
अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष अनंत कुमार गुंजन और बाड़ा हिन्दू राव थानाध्यक्ष योगेश मल्होत्रा का को तत्काल प्रभाव से शनिवार को लाइन में भेज दिया गया है। दोनों ही जगहों पर मंडी, कलस्टर एरिया, दुकानों आदि जगह पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा था। उनके द्वारा बरती गई लापरवाही की वजह से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ रहा था। जिस कारण उन्हें लाइन में भेजने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
दिल्ली में दो एसएचओ को इस तरह से हटाए जाने की खबर से हड़कंप मच गया, जिसके बाद दूसरी जगहाें के एसएचओ ने अपने थाने इलाके में नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कुछ तो अपने इलाके की मंडी में वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाने लगे, ताकि बचाव में अपने पक्ष को मजबूती से रख सकें। ऐसे एसएचओ की दलील थी मंडी में लोगों को सख्ती से हिदायत दी जा चुकी है, मुकदमे भी दर्ज किए गए लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं। दिल्ली के कई दूसरे इलाकों से भी हर दिन लोगों के जमवाड़े के शिकायत आ रही है।
विज्ञापन