{"_id":"677f2057b24792f68a07b79d","slug":"two-schools-of-delhi-again-received-bomb-threat-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Threat : दिल्ली के दो स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, प्रधानाचार्य को किए गए थे मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bomb Threat : दिल्ली के दो स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, प्रधानाचार्य को किए गए थे मेल
Thu, 09 Jan 2025 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 Jan 2025 06:33 AM IST
सार
ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में स्थित टैगोर इंटरनेशनल व दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को फिर बम होने की धमकी मिली।
विज्ञापन
Delhi-NCR Bomb Threat file pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूलों में बम रखे होने की झूठी सूचना मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में स्थित टैगोर इंटरनेशनल व दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को फिर बम होने की धमकी मिली।
विज्ञापन
इसके बाद छात्रों को उनके घर भेजकर स्कूलों को खाली करा दिया गया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद कुछ नहीं मिला। दिल्ली फायर सर्विसेज ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के दो शैक्षणिक संस्थानों/स्कूलों को बुधवार को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही स्कूलों में पहले धमकी भरे मेल आए कि स्कूलों बम लगा दिया गया है। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। डीपीसी स्कूल से 11.40 बजे दो अलग-अलग बम की धमकी वाली सूचनाएं मिली थीं।
विज्ञापन
टैगोर इंटरनेशनल स्कूल से सुबह 11.17 बजे एक और बम की धमकी वाली कॉल आई। उन्होंने कहा कि टीमें तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर भेजी गई टीमों में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी शामिल था।