{"_id":"5fdee8c72c40fb1fc33de148","slug":"two-persons-arrested-who-worked-at-amazon-warehouse-in-bilaspur-accused-steal-76-iphones-and-2-samsung-mobiles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ के 78 फोन चोरी करने वाले अमेजन के दो कर्मचारी गिरफ्तार, सस्ती दर पर बेचने थे मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ के 78 फोन चोरी करने वाले अमेजन के दो कर्मचारी गिरफ्तार, सस्ती दर पर बेचने थे मोबाइल
Sun, 20 Dec 2020 11:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
आईफोन चोरी करने वाले कर्मचारी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में कोविड-19 के दौरान तलाशी न होने का फायदा उठाकर करीब 1 करोड़ रुपये के 78 मोबाइल चोरी करने वाले ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के दो कर्मचारियों को अपराध शाखा सेक्टर-10 ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान नूंह के गांव सुडाका निवासी अंसार उल हक व पिनगवां के गांव डाडोली कलां निवासी नवाब अली के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 38 आईफोन बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।
प्रेसवार्ता कर सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों ही आरोपी सितंबर 2018 से अमेजन वेयरहाउस (जमालपुर) में नौकरी करते थे। अनलॉक में सामाजिक दायरे के साथ ड्यूटी करने का फायदा उठाते हुए आईफोन-11 व आईफोन-11 प्रो चोरी करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
मोबाइल निकालकर वह खाली डिब्बे को वेयरहाउस में फेंक देते थे। उन्होंने 76 आईफोन व 2 सैमसंग के मोबाइल चोरी किए। चोरी के मोबाइल बेचने में उनके दो अन्य साथी शामिल हैं, जिनके पास 40 मोबाइल बेचने के लिए दिए हुए हैं। सितंबर 2020 में उन्होंने ड्यूटी पर जाना बंद कर दिया था।

खाली डिब्बे मिलने पर चोरी का खुलासा
वेयरहाउस प्रबंधक आदित्य सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को उन्होंने वेयरहाउस में रूटीन जांच की। इस दौरान उन्हें आईफोन के खाली डिब्बे मिले। अपने स्तर पर की गई जांच के दौरान सामने आया कि कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने ड्यूटी पर आना बंद कर दिया है। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।
एक रिमांड पर, दूसरे आरोपी को जेल भेजा
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान नवाब अली ने पांच अन्य मोबाइल पहले वेयरहाउस से चोरी करने का खुलासा किया है। इस मामले में बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने नवाब अली को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है जबकि दूसरे आरोपी अंसार उल हक को जेल भेज दिया है।